संदेश

प्रशासन के अनुसार ग्राम पंचायतों के रोस्टर के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा आदेश जारी हुए हैं

चित्र
  प्रशासन के अनुसार ग्राम पंचायतों के रोस्टर के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा आदेश जारी हुए हैं चंबा :  जितेंद्र खन्ना / जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायतों के रोस्टर के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा आदेश जारी हुए हैं, जिसकी प्रतिलिपि प्राप्त होना अभी बाकी है। इसलिए सभी मीडिया कर्मियों से निवेदन है कि कृपया पंचायत चुनावों से संबंधित मीडिया में जारी की गई ग्राम पंचायत की रोस्टर लिस्ट को कृपया अभी प्रकाशित न करें।             

पंचायत चुनाव में अड़ंगा लगाने की मुख्यमंत्री की एक और कोशिश नाकाम: जयराम ठाकुर

चित्र
   पंचायत चुनाव में अड़ंगा लगाने की मुख्यमंत्री की एक और कोशिश नाकाम: जयराम ठाकुर विधानसभा में अगर सुक्खू हमारी बात मानते तो आज कोर्ट में अपमानित नहीं होना पड़ता मंडी: माननीय उच्च न्यायालय द्वारा डीसी को आरक्षण रोस्टर में 5% का कोटा देने फैसले को खारिज करने  का स्वागत करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर हर बार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को न्यायालय में मुंह की खानी पड़ रही है, लेकिन वह बार-बार पंचायत चुनाव को किसी न किसी तरह प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। आज माननीय उच्च न्यायालय ने डीसी को आरक्षण रोस्टर में 5% कोटा देने के सरकार के फैसले को खारिज किया और नए सिरे से रोस्टर जारी करने का आदेश दिया।  उन्होंने कहा कि जिस दिन सरकार ने यह असंवैधानिक कदम उठाया था, उसी दिन हमने विधानसभा परिसर के अंदर प्रदर्शन कर इसे वापस लेने की मांग की थी, अन्यथा कानूनी लड़ाई लड़ने का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री और पूरे सदन को हमने स्पष्ट किया था कि सरकार का यह कदम भारत के संविधान के अनुच्छेद 243(डी) का खुला उल्लंघन है। इसलिए सरकार अपने इस असंवैधानिक ...

अंतर्राजीय चक्की पुल पर पड़े मिट्टी के ढेर स्वागत कर रहे बाहरी प्रांतों के लोगों का

चित्र
  अंतर्राजीय चक्की पुल पर पड़े मिट्टी के ढेर स्वागत कर रहे बाहरी प्रांतों के लोगों का नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार स्थल कंडवाल मे स्थित चक्की उप नदी पर स्थित चक्की पुल जिसके द्वारा पंजाब व जम्मू कश्मीर प्रांत के वाहन धारक हिमाचल में प्रवेश करते हैं। लेकिन यह पुल जो कि प्रदेश के सबसे लंबे पुलों में से एक है गत लंबे समय से एक भद्दी तस्वीर पेश कर रहा है। इस पुल के दोनों किनारो पर जमी रेत मिट्टी काफी समय पहले निकाल कर पुल पर पैदल चलने वाले भाग में टिका दी गई थी। करीब दो मास से मिट्टी के ढेर वैसे ही पड़े हैं। तथा इन्हें यहां से हटाया ही नहीं जा सका है। इस पुल की ही नहीं बल्कि इसे पार करते ही जहां सड़क शुरू होती है। वहां लंबे समय से फोरलेन का काम लगा हुआ है। जो आज दिन तक पूरा नहीं हो पाया है। इस कारण बाहरी स्थानों से आने वालों को प्रवेश करते ही हिमाचल की फटीचर स्थिति देखने को मिलती है। पंजाब की सीमा से सटा हिमाचल प्रदेश कि यह पंचायत कंडवाल में व्यवस्था परिवर्तन सरकार के सरकारी तंत्र का यह हाल है कि नमूना यहां पर किसी समय भी यहां पर देखने ...

मंडी से कांग्रेस पर बड़ा प्रहार—“तीन साल में त्रस्त हुआ हिमाचल, हर वर्ग परेशान”: डॉ. राजीव बिंदल

चित्र
  मंडी से कांग्रेस पर बड़ा प्रहार—“तीन साल में त्रस्त हुआ हिमाचल, हर वर्ग परेशान”: डॉ. राजीव बिंदल “टैक्स, तानाशाही और माफिया राज की सरकार”—भाजपा का संकल्प, सड़कों पर उतरकर कांग्रेस को उखाड़ फेंकेंगे मंडी : अजय सूर्या / भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मंडी में चल रही दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक के दौरान कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने तीन वर्षों में हिमाचल को केवल “दुख, कष्ट और अव्यवस्था” दी है। उन्होंने कहा कि अटल सभागार, मंडी में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह-प्रभारी संजय टंडन, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और कार्यसमिति सदस्य भाग ले रहे हैं और अलग-अलग चरणों में बैठकों का दौर जारी है। डॉ. बिंदल ने कहा कि पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफ...

प्रदेश कांग्रेस की नियुक्ति मिलने के बाद यदोपति का सरकाघाट में भव्य स्वागत

चित्र
प्रदेश कांग्रेस की नियुक्ति मिलने के बाद यदोपति का सरकाघाट में भव्य स्वागत  मंडी : अजय सूर्या / हाल ही में कांग्रेस ने संगठन में ताजपोशियां की है। वहीं सरकाघाट से युवा नेता यदोपति ठाकुर को जिला महासचिव की नियुक्ति दी है। वहीं इस नियुक्ति के उपरांत सरकाघाट पहुंचने पर सरकाघाट कांग्रेस ने भव्य स्वागत किया। मौंही से सरकाघाट तक क़रीब दस किलोमीटर तक रैली निकाली गई। पुराना बस स्टैंड में यदोपति को सम्मानित किया गया और यदोपति ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। यदोपति ठाकुर ने कहा कि सरकाघाट के हितों के लिए सदैव तत्पर हु और क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का निदान पाने के लिए लोगों के संपर्क में हुं। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए काम किया जाएगा और जो भी मतभेद हैं उनको दरकिनार करते हुए सरकाघाट में कांग्रेस को मजबूती देने के इरादे से अभियान चलाया जाएगा ताकि 2027 में हम जीत सुनिश्चित कर सकें।

चैलचौक टेम्पो यूनियन का चुनाव संपन्न, नवीन कुमार बने प्रधान

चित्र
  चैलचौक टेम्पो यूनियन का चुनाव संपन्न, नवीन कुमार बने प्रधान नेरचौक : अजय सूर्या /  गोहर उपमंडल के चैलचौक में ट्रक, टेम्पो और जीप एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा टेम्पो यूनियन का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से नवीन कुमार “बॉबी” को यूनियन का प्रधान तथा गितेश शर्मा “गिन्नी” को उपप्रधान चुना गया। इसके अलावा मनोज कुमार को यूनियन का बाबू नियुक्त किया गया। वहीं अड्डा प्रभारी के रूप में गगन कुमार, मोहनिश कश्यप, मनोहर लाल, हुकम चंद, सुरेश कुमार और कुंदन लाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे यूनियन की एकता को मजबूत करने, संगठन के विकास और सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी को साथ लेकर यूनियन को आगे बढ़ाया जाएगा।

नूरपुर पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित

चित्र
  नूरपुर पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित  नूरपुर : विनय महाजन /  पुलिस जिला नूरपुर के कार्यलय मे आज एक मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन पुलिस अधीक्षक नूरपुर श्री कुलभूषण वर्मा की अध्यक्षता में किया गया l इस बैठक में एडिशनल एसपी, एसडीपीओ, एसएचओ एवं प्रभारी पुलिस चौकियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान जिले की कानून एवं व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त लंबित मामलों, अनुसंधान की गुणवत्ता, एन डी एन्ड पी एस मामलों की समीक्षा, एनडीपीएस मामलों की वित्तीय जांच, पी आई टी एन डी पी एस के प्रस्तावों तथा खनन अधिनियम के अंतर्गत दर्ज मामलों एवं चालानों पर गहन चर्चा की गई।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नूरपुर द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे मामलों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें तथा अनुसंधान की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाएं। उन्होंने अधिकारियों को पेशेवर कार्यशैली अपनाने तथा जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए भी निर्देशित किया।इसके साथ ही अधिकारियों को नशा उन्मूलन, यातायात प्रबंधन, अपराध रोकथाम एवं जनसहयो...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: