नाकाबंदी के कारण दिल्ली की बस सेवाएं निलंबित - Smachar

Header Ads

Breaking News

नाकाबंदी के कारण दिल्ली की बस सेवाएं निलंबित

नाकाबंदी के कारण दिल्ली की बस सेवाएं निलंबित


( शिमला गायत्री गर्ग )

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा दिल्ली में प्रवेश के आवहन के मध्येनजर दिल्ली पुलिस द्वारा दिल्ली में दिनांक 13.02. 2024 सांय को आने जाने की सभी सीमाएं सील कर दी गई है जिस कारण कोई भी सार्वजनिक बस सेवा को दिनांक 13.02.2024 को दिल्ली में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

यात्रियों को रास्ते में जाम एवम् दिल्ली की सीमाएं सील होने के कारण होने वाली असुविधा के कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा दिनांक 13.02.2024 को दिल्ली जाने वाली सभी बस सेवाओं को चण्डीगढ़ तक एवं दिल्ली से आने वाली बस सेवाओं को दिल्ली में ही प्रतिबन्धित किया जा रहा है। प्राप्त सूचना के अनुसार पंजाब एवम् चण्डीगढ़ एवं हरियाणा राज्य की बसें भी चण्डीगढ़ तक ही जायेगी एबम् दिल्ली से कोई भी बस सेवा नहीं आयेगी।


यात्रियों को परामर्श दिया जाता है कि वे चण्डीगढ़, दिल्ली के बीच में यात्रा करने से पहले नज़दीकी बस अड्डे से सूचना प्राप्त करें अथवा हिमाचल पथ परिवहन निगम के शिमला कंट्रोल रूम न0 0177- 2658765, दिल्ली 011-23868694 एवम् चण्डीगढ़ सम्पर्क करें। 94633- 78026 पर -


दिनांक 14.02.2024 को बसों की चण्डीगढ़ दिल्ली के बीच में आवाजाही का निर्णय हरियाणा एवं दिल्ली पुलिस के निर्देशानुसार किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं