सिविल अस्पताल जवाली में मंगलवार को डॉक्टरों की पैन डाउन हड़ताल के चलते चिकित्सा सुविधा चरमरा गई।
सिविल अस्पताल जवाली में मंगलवार को डॉक्टरों की पैन डाउन हड़ताल के चलते चिकित्सा सुविधा चरमरा गई।
मरीज सुबह 10 बजे अस्पताल में चिकित्सा सुविधा लेने के लिए पहुंच गए तथा लाइनों में खड़े रहे लेकिन डॉक्टरों की हड़ताल के कारण मरीजों को 12 बजे तक चिकित्सा सुविधा नहीं मिली। मात्र आपातकाल में ही सेवाएं दी गईं। मरीजों सहित तामिरदारों को भारी परेशानी हुई। 12 बजे के बाद डॉक्टरों ने अपनी ड्यूटी शुरू करते हुए मरीजों को चिकित्सा सुविधा देनी शुरू की। डॉक्टरों की हड़ताल मरीजों पर भारी पड़ी। अस्पताल में चिकित्सा सुविधा लेने आए मनदीप सिंह, राय सिंह, रीना देवी, ममत ा कुमारी, सरोज बाला, अनु देवी, शुभमन, संदीप इत्यादि ने कहा कि हम सुबह 9 बजे अस्पताल में चिकित्सा सुविधा लेने पहुंचे थे लेकिन हड़ताल के कारण उनको 12 बजे तक परेशानी झेलनी पड़ी। 12 बजे के बाद चिकित्सा सुविधा नसीब हुई। उन्होंने कहा कि सरकार को डॉक्टरों की न्यायोचित मांगों को मानकर इस हड़ताल को बन्द करवाना चाहिए ताकि मरीजों को परेशानी न हो।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुठेड़, नगरोटा सूरियां, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटला, घाड़जरोट, चलवाड़ा, मसरूर, दौराना में भी चिकित्सा सुविधा चरमराई रही। मरीज बेहाल हो गए तथा डॉक्टर स्ट्राइक पर रहे।
कोई टिप्पणी नहीं