भाजपा और कांग्रेस को बटाला में लगा झटका - अकाली दल हुई मज़बूत।
भाजपा और कांग्रेस को बटाला में लगा झटका - अकाली दल हुई मज़बूत।
हल्का इंचार्ज नरेश महाजन के प्रयास से पार्टी को मिली और मज़बूती, कार्यकर्ताओं में जोश।
भाजपा के पूर्व पार्षद राज कुमार फैजपूरा एवं कॉंग्रेस नेत्री गीता शर्मा अपने अपने साथियों सहित हुए शिरोमणि अकाली दल में शामिल।
बटाला (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर)आज बटाला शिरोमणी अकाली दल को उस समय बल मिला जब बटाला से भाजपा के पूर्व पार्षद राज कुमार अपने साथियों सहित एवं कांग्रेसी नेत्री पदाधिकारी गीता शर्मा अपने साथियों के साथ हल्का इंचार्ज नरेश महाजन के नेतृत्व में अकाली दल में शामिल हुए।
शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष स: सुखबीर सिंह बादल की दूरदर्शी सोच एवं अकाली दल की नीतियों से खुश हो एवं वरिष्ठ नेता श्री अनिल जोशी मेंबर कोर कमेटी एवं शहरी प्रधान शिरोमणी अकाली दल गुरदासपुर श्री सुरिन्दर कुमार शिंदी की मौजदूगी में सरोपा डाल पार्टी में शामिल हुए। जोशी ने शामिल हुए सभी पदाधिकारियों का अकाली दल में स्वागत करते हुए धन्यवाद किया कि जो पंजाब की हितों के खातिर पंजाब की सबसे पुरानी एवं क्षत्रीय पार्टी शिरोमणी अकाली दल को चुना। श्री नरेश महाजन एवं शिंदी ने कहा कि पार्टी में शामिल हुए सभी को बनता सम्मान मिलेगा। इस अवसर पर पूर्व पार्षद सुखदेव महाजन, पूर्व पार्षद सुरेश महाजन, पूर्व पार्षद राज कुमार काली,राकेश महाजन, अंशु हांडा, उपकार सिंह, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं