बुध का कुंभ राशि में गोचर होने से आइए जानें कौन राशियां रहेगीं भाग्यशाली - Smachar

Header Ads

Breaking News

बुध का कुंभ राशि में गोचर होने से आइए जानें कौन राशियां रहेगीं भाग्यशाली

बुध का कुंभ राशि में गोचर होने से आइए जानें कौन राशियां रहेगीं भाग्यशाली 

20 फरवरी 2024 की सुबह 05 बजकर 48 मिनट पर कुंभ राशि में बुध का गोचर होगा। बुध के इस गोचर से कई राशियों को लाभ होने वाला है। तो आइए जानते हैं कि बुध के इस राशि परिवर्तन से कौन सी राशियां रहेंगी भाग्यशाली।

मेष राशि बुध के कुंभ में गोचर होने से आपकी आय में वृद्धि होगी। व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। इस राशि के छात्रों को मनचाही सफलता मिलेगी। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। नए काम की शुरुआत करने के लिए किसी दोस्त से पैसों की मदद मिलेगी। 

वृषभ राशि बुध का कुंभ राशि में प्रवेश इस राशि के लोगों के लिए शुभ रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग काम के सिलसिले में शहर से बाहर जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। माता की सेहत में पहले से सुधार होता हुआ नजर आएगा।

मिथुन राशि बुध गोचर मिथुन राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों की सैलरी बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आ रही समस्या खुद व खुद खत्म होने लगेंगी। व्यापार में धन लाभ होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

कर्क राशि बुध राशि का कुंभ में परिवर्तन कर्क राशि वालों के लिए बेहतर रहने वाला है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। ऑफिस में किसी काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। लव पार्टनर के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

धनु राशि बुध गोचर इस राशि के लोगों के लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर आंख मूंद कर भरोसा न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। इस राशि के लोग अपने भविष्य को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। मैरिड कपल्स हनीमून के लिए हिल स्टेशन पर जाने का प्लान बनाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं