संदेश

मुख्य सचिव द्वारा मुख्यमंत्री को लिखा पत्र बना सर्वत्र चर्चा का विषय :- प्रवीन कुमार

चित्र
  मुख्य सचिव द्वारा मुख्यमंत्री को लिखा पत्र बना सर्वत्र चर्चा का विषय :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक कहते हैं भगवान के बाद अगर कोई दूसरी ताकत है तो वह सरकार होती है। लेकिन यहाँ दूसरी ताकत का किसी को कोई एहसास ही नहीं होता। यह प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा मुख्य सचिव का मतलब कार्य पालिका के मुखिया जो कि स्वयं मीडिया के सामने आकर दो पूर्व मुख्य सचिवों को जिन्होंने प्रदेश के विभिन्न विभागों व जगहों पर सराहनीय सेवाएं प्रदान की उन्हें कटघडे में खड़ा करके रख दिया है। पूर्व विधायक ने हैरानगी प्रकट करते हुए कहा अगर इन् महोदय को किसी के प्रति कोई तकलीफ या शिकायत थी तो पद एवं गोपनीयता का खयाल रखते हुए इस विषय को मुख्यमंत्री जी के ध्यानार्थ लाकर सरकार की गोपनीयता को बनाए रखते । कार्यपालिका के सर्वोच्च पद का यह मतलब तो नहीं जिसे मर्जी जिस प्लेटफॉर्म पर नंगा कर दो । यहाँ तो ये पंक्तियाँ स्टीक बैठती हैं हम तो डूबे है सनम , तुझ को भी लेकर डूबेंगे । कुल मिलाकर पूर्व विधायक ने "सोलन चेस्टर हिल" बेनामी सोदे के मामले को लेकर जो मुख्य सचिव महो...

जमीन घोटाले में बेनकाब हो रहे चेहरों को बचाने में जुटी सुक्खू सरकार' : जयराम ठाकुर

चित्र
'जमीन घोटाले में बेनकाब हो रहे चेहरों को बचाने में जुटी सुक्खू सरकार' : जयराम ठाकुर मंडी : अजय सूर्या / -चेस्टर हिल मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का पलटवार, सरकार को घेरते हुए पूछा कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि मुख्य सचिव द्वारा लिखे गए पत्र को आनन-फानन में वापस लेना पड़ा और क्या वह पत्र वास्तव में अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर लिखा गया था? कहा, मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने के बजाय मुख्यमंत्री साक्ष्यों को दबाने और दोषियों को संरक्षण देने में जुटे हैं, जो लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ और अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण    पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर प्रदेश की सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला है और कहा है कि जब भ्रष्टाचार में संलिप्त चेहरे बेनकाब होने लगे हैं, तो पूरी कांग्रेस पार्टी और सरकार में खलबली मच गई है। मंडी से मीडिया को जारी बयान में जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने के बजाय मुख्यमंत्री साक्ष्यों को दबाने और ...

पंजाब की तर्ज पर हिमाचल में तीसरे विकल्प के आधार पर आम आदमी पार्टी बनाएंगी सरकार

चित्र
  पंजाब की तर्ज पर हिमाचल में तीसरे विकल्प के आधार पर आम आदमी पार्टी बनाएंगी सरकार  नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर प्रदेश मे आम आदमी पार्टी विधानसभा क्षेत्र की एक बैठक आज नूरपुर में आयोजित की गईl इस वैठक मे विशेष रूप से पंजाब सरकार इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन सौरव वहल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए l उन्होंने सभी पदाधिकारीयों को बूथ एवं पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने के दिशा निर्देश दिए और कहा कि हिमाचल में भी पंजाब सरकार की तरह हिमाचल में भी सर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपाकार बनाई जाएगी l हिमाचल में अच्छी जन सुविधाओं का प्रावधान किया जाएगा ऐसा उन्होंने आश्वासन दियाl पार्टी ने पंजाब में अपनी दी हुई सारी चुनावी गारंटीयां पूरी कर दी हैं और पंजाब की तरह हिमाचल में भी पंजाब की तर्ज पर काम किया जाएगा l इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र नूरपुर के सभी पदाधिकारी वैठक मे उपस्थित रहे l विशेषतौर पर जिला संगठन मंत्री एवं अध्यक्ष विधानसभा क्षेत्र नूरपुर सरदार सतपाल सिंह संधू ,संगठन मंत्री व डॉ मनीष के साथ सारी जिला कमेटी के मेंबर उपस्थित रहे...

सुंदरनगर में बीएड बेरोजगार यूनियन की बैठक, भर्ती प्रक्रिया तेज करने की मांग

चित्र
  सुंदरनगर में बीएड बेरोजगार यूनियन की बैठक, भर्ती प्रक्रिया तेज करने की मांग मंडी : अजय सूर्या /  हिमाचल प्रदेश बीएड बेरोजगार यूनियन की बैठक महादेव, सुंदरनगर में अध्यक्ष राजेश गौतम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें प्रदेशभर से आए युवाओं ने भाग लिया। यूनियन ने बताया कि प्रदेश में करीब 2.5 लाख बीएड बेरोजगार हैं और टीजीटी के लगभग 1375 पद रिक्त पड़े हैं। सरकार से हर वर्ष नियमित कमीशन व बैच वाइज भर्ती करने, टीजीटी हिंदी-संस्कृत के पद भरने और घोषित 5500 शिक्षकों की भर्ती में टीजीटी पद स्पष्ट करने की मांग उठाई गई। इसके साथ ही पीजीटी पदों को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से शीघ्र भरने और 50% बैच वाइज भर्ती लागू करने की भी मांग की गई। 45 वर्ष से अधिक आयु के अभ्यर्थियों के लिए बैच वाइज भर्ती को अंतिम अवसर बताया गया। यूनियन ने जल्द ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। मांगें न माने जाने पर शांतिपूर्ण आंदोलन की चेतावनी दी गई।

चम्बा में किन्नर समाज के दो गुटों में विवाद, मामला महिला थाना पहुंचा

चित्र
  चम्बा में किन्नर समाज के दो गुटों में विवाद, मामला महिला थाना पहुंचा चम्बा : जितेंद्र खन्ना / हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच चल रहा विवाद अब बढ़कर महिला थाना तक पहुंच गया है। स्थानीय किन्नर समुदाय के एक पक्ष ने शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि बाहरी क्षेत्र से आए कुछ लोग उनके निर्धारित इलाके में हस्तक्षेप कर रहे हैं और लोगों से अधिक पैसे वसूल रहे हैं। शिकायतकर्ता पक्ष का कहना है कि वे लंबे समय से जिले में शादी-ब्याह और बच्चों के जन्म जैसे शुभ अवसरों पर बधाई लेने की परंपरा निभाते आ रहे हैं। उनका आरोप है कि बाहरी किन्नर न केवल उनके तय क्षेत्र में आकर उनके जजमानों से ज्यादा धनराशि मांग रहे हैं, बल्कि उन्हें धमकियां भी दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पहले चम्बा क्षेत्र की जिम्मेदारी विमला माई किन्नर के पास थी। उनके निधन के बाद यह जिम्मेदारी रूपा माई महंत को सौंपी गई, जो वर्तमान में अपने चेलों के साथ इस परंपरा को निभा रही हैं। रूपा माई का कहना है कि कुछ लोग “नकली किन्नर” बनकर उनके क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं, जिससे उनकी आजीविका पर असर पड़ र...

विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम नूरपुर इकाई की बैठक आज नूरपुर में संपन्न हुई

चित्र
  विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम नूरपुर इकाई की बैठक आज नूरपुर में संपन्न हुई   नूरपुर : विनय महाजन  /  नूरपुर विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम नूरपुर इकाई की एक बैठक प्रधान मान सिह की अध्यक्षता मेंआज विद्युत विश्राम गृह बोढ में संपन्न हुई ।इस बैठक को सम्बोधित करते हुए फोरम के सचिव अरूण सहोत्रा, उप प्रधान सुभाष चौधरी व ऑडिटर राजकुमार, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मुख्य सलाहकार जटू राम ने प्रेस के संयुक्त ब्यान में कहा कि हिमाचल प्रदेश के सरकारी विभागों से जिसमें जल शक्ति विभाग व स्वास्थ्य विभाग व लोक निर्माण विभाग जैसे सभी विभागों से 495 करोड़ रुपए के बिलों की बकाया राशि लंबित है इस राशि को बिजली बोर्ड की खाते में तुरंत जमा कराया जाए। अगर समय रहते लंबित बिलो का पैसा वापस बिजली बोर्ड में नहीं आता तो फिर तो विधुत प्रबंधक वर्ग इन विभागो पर कठोर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि आज दिन तक 01 जनवरी2016 से 31मार्च 2022 अवधि के दौरान रिटायर हुए कर्मचारियों को रिबाइज लीव इन केसमेंट, ग्रेयूएटी और रिवाइस क्मयूट पेंशन की पेमेंट भी नहीं की गई।और ना ही 70 और 75 वर्ष आयु ...

मेले समृद्ध सभ्यता और संस्कृति के प्रतीक : केवल सिंह पठानिया

चित्र
  मेले समृद्ध सभ्यता और संस्कृति के प्रतीक : केवल सिंह पठानिया लंज मेले में लकी ड्रॉ में निकली ऐक्टिवा स्कूटी, वाशिंग मशीन और एलईडी शाहपुर : जनक पटियाल / लंज   हिमाचल प्रदेश के गांवों में होने वाले स्थानीय मेले आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भावना की अनूठी मिसाल यह उद्गार उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने लंज पंचायत के स्थानीय मेले में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचने पर कहे। इस दौरान उनके साथ मेला कमेटी प्रधान गंधर्व सिंह, सदस्य कमल ठाकुर, ओम प्रकाश, जन्म सिंह, रंजीत सिंह, संजीव महाजन, संजय डोगरा, विनोद शर्मा, प्रमोद  पठानिया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उप मुख्य सचेतक ने लोगों के बीच बैठकर कुश्ती देखने का भरपूर आनंद लिया संबोधन के दौरान उन्होंने मेला कमेटी को मेले के भव्य आयोजन के लिए बधाई दी।       उन्होंने कहा समय के साथ-साथ स्थानीय मेलों का स्वरूप और आकार भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सभ्यता और सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक हैं। इन आयोजनों के माध्यम से न केवल आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा मिलता है, बल्कि ह...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: