विधायक अनुराधा राणा ने किया जहालमा नाला का निरीक्षण, 15 दिनों में पुल और फुट ब्रिज 10 दिन में तैयार करने का भरोसा
विधायक अनुराधा राणा ने किया जहालमा नाला का निरीक्षण, 15 दिनों में पुल और फुट ब्रिज 10 दिन में तैयार करने का भरोसा केलांग - लाहौल–स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने आज जहालमा नाला का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सीमा सड़क संगठन (BRO) के ओसी पारस कोचर सहित लोक निर्माण विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान विधायक ने उस स्थान का जायजा लिया, जहाँ आपातकालीन आवाजाही चलाई जा रही हैं तत्पश्चात जहां फुट ब्रीज एंव पुल स्थापित किया जाना है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग एवं बी आरओ के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर इसे पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर BRO के ओसी पारस कोचर ने विधायक को आश्वस्त किया कि पुल का निर्माण कार्य आगामी 15 दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा 10 दिन के अंदर फ़ुट ब्रिज तैयार करने के निर्देश दिये विधायक अनुराधा राणा ने मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि उनकी फसलों को किसी भी प्रकार का नुकस...