कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज साबित हो रही :प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य घनश्याम शर्मा
कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज साबित हो रही :प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य घनश्याम शर्मा
( पालमपुर : केवल कृष्ण शर्मा ) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं भारतीय राज्य पेंशनर संघ के वारिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने कहा कि आज कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज साबित हो रही है। वहीं कांग्रेस एक ऐसा जहाज है, जिसमें भ्रष्टाचार का सुराग हो चुका है। इस जहाज को देश का बच्चा-बच्चा डूबते हुए देखना चाहता है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए चली लहर अब 2024 में भी विजयी पताका फहराकर ही रुकेगी। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को आज कई बड़े नेता छोड़ का जा रहे हैं। कांग्रेस एक परिवारवाद पार्टी है, यह अपने परिवार के अलावा किसी को भी महत्वपूर्ण पद नहीं देती है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस चमचों की पार्टी बनकर रह गई है। कुल मिलाकर कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है, इसमें जो भी सवारी करेगा वो डूब जाएगा। शर्मा ने कहा कि प्रदेश में ही मंडी के जिला अध्यक्ष व पूर्व मंन्त्री रहे प्रकाश चौधरी का कांग्रेस को अलविदा कहना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। ऐसे ही पूरे प्रदेश में कई कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता कांग्रेस को छोड़ने को तैयार बैठे हैं । शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 14 माह में ही प्रदेश को कर्ज के बोझ तले डुबाने के अलावा कुछ नहीं किया।एक नया पत्थर विकास के नाम और कांग्रेस 14 माह में कहीं नहीं लगा पाई है। जिससे साफ है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रदेश की चारों सीटों पर मुंह की खानी पड़ेगी।
कोई टिप्पणी नहीं