उपायुक्त ने आईएमडीआई फाउंडेशन ऊना के 88 प्रशिक्षार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र

 उपायुक्त ने आईएमडीआई फाउंडेशन ऊना के 88 प्रशिक्षार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र


 ऊना में आईएमडीआई फाउंडेशन द्वारा संचालित स्किल डेवलपमेंट सेंटर में बुधवार को प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा 88 प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों ने आईएमडीआई फाउंडेशन द्वारा आयोजित विभिन्न निःशुल्क व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। इनमें बिजनेस एनालिटिक्स, बैंकिंग एंड फाइनेंस, डिजिटल मार्केटिंग, सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस, आईटी स्किल्स सहित अन्य स्किल-आधारित ट्रेनिंग शामिल हैं।

उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि आईएमडीआई फाउंडेशन द्वारा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाने का कार्य सराहनीय है। यह समाज के समग्र विकास में अहम योगदान देता है। उन्होंने कहा कि यह प्रमाण पत्र केवल एक कागज नहीं है, बल्कि यह युवाओं के आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऊना जिले की सराहनीय पहल है, जहां युवाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण और कौशल विकास के अवसर मिल रहे हैं, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और भविष्य में बेहतर रोजगार की दिशा में कदम बढ़ा सकें।

समारोह के दौरान प्रशिक्षार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और आईएमडीआई फाउंडेशन की ओर से प्राप्त प्रशिक्षण को अपनी सफलता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

इस मौके पर प्रशिक्षकों, कर्मचारियों, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार