PMGSY के तहत हिमाचल प्रदेश में 141 करोड़ के पुलों के निर्माण को मिली मंजूरी
PMGSY के तहत हिमाचल प्रदेश में 141 करोड़ के पुलों के निर्माण को मिली मंजूरी
शिमला(ब्यूरो):- PMGSY के तहत हिमाचल प्रदेश में 141 करोड़ के पुलों के निर्माण के लिए मंजूरी मिलने की जानकारी पीडब्लयूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर सांझा की है।
पीडब्लयूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि राज्य में आपदा के दौरान छोटे पुलों को हुए नुकसान के लिए हमने केंद्र से विशेष अनुरोध किया और आज हमारे विभाग एचपी पीडब्लयूडी को 140 करोड़ के तहत मंजूरी मिल गई है।
उन्होंने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि हम राज्य के विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने PMGSY के तहत हिमाचल प्रदेश में 140.90 करोड़ के पुलों के निर्माण के लिए मंजूरी दी है।
प्रदेश के हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल स्पीति और मंडी जिला में PMGSY के तहत 140.90 करोड़ की लागत से 21 पुलों का निर्माण किया जाएगा। इसमें हमीरपुर जिला में छह पुल, कांगड़ा जिला में सात पुल, कुल्लू जिला में दो पुल, लाहौल स्पीति में पांच पुल और मंडी जिला में एक पुल का निर्माण किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं