संदेश

जून, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पहली जुलाई को बिजली रहेगी बाधित

चित्र
  पहली जुलाई को बिजली रहेगी बाधित मंडी सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल साईगलू विनीत ठाकुर ने बताया कि पहली जुलाई को तल्याहड़ व बीर फीडर में बिजली की तारों के साथ के पेड़ों की कांट-छांट तथा विद्युत तारों की मरम्मत का कार्य किया जायेगा। कार्य के दृष्टिगत पहली जुलाई को सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक साईगलू, नालसन, चलोह, देवनाल, कसाण, साई, पपराहल, धडयाना, सदयाणा, बग्गी, थनोट, गोखड़ा, बटाहर, लोट गलू, बीर, लाग, कथयारी, बरयारा, धार, कठयाना, सदोह, नलहोग, डोलरा बल्ह, जमाणा, कलोथर, भलेड़, तरनोह, घेरू, नेरन, थाम्बा, रोपड़ी, हिउन तथा आस-पास के क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी। मौसम खराब होने की सूरत में यह कार्य अगले दिन किया जायेगा।   उन्होंने क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

कांगड़ा पुलिस ने चिट्टा किया बरामद पंजाब के युवक से

चित्र
कांगड़ा पुलिस ने चिट्टा किया बरामद पंजाब के युवक से  पुलिस थाना गग्गल को मिली सफलता 30 जून को कनेड जंगल नजद पानी के टैंक के करण निवासी मकान नं. 94 गली नं. 03 नजद पानी वाली टंकी राम तीर्थ पुत्लीघर अमृतसर (पंजाब) व गुरप्रीत सिंह निवासी मकान नं. 34, डण्ड तहसील व ज़िला तरनतारन (पंजाब) से 17.55 ग्राम चिट्टा/हैरोईन बरामद की है। इस संदर्भ में अभियोग जेर धारा 21, 29-61-85 स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम में पंजीकृत पुलिस थाना किया गया है।

मानसून में आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु एडवाइजरी जारी

चित्र
  मानसून में आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु एडवाइजरी जारी दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन 2025 शुरू हो चुका है और भारतीय मौसम विभाग ने भारी बारिश और मानसून के लंबे समय तक रहने की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए आम जनता की भलाई और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आज यहां उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अनुपम कश्यप ने एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के मुताबिक सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यात्रा से पहले, मौसम के नवीनतम अपडेट की जांच करें। इससे खराब मौसम की स्थिति से बचने में मदद मिलेगी। भारी बारिश के दौरान बाढ़ की आशंका वाले नदी-नालों, भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों और निचले इलाकों में अनावश्यक यात्रा करने से बचें। बाढ़ वाली सड़कों या जलभराव वाले क्षेत्रों को पार करने का प्रयास न करें। मानसून के मौसम के दौरान सूचित रहें, सुरक्षित रहें और सभी अधिकारियों की सलाह का पालन करें। सड़क पर वाहन गति कम रखें और अन्य वाहनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। यह सुनिश्चित करें कि दृश्यता और सुरक्षा के लिए हेडलाइट्स, ब्रेक लाइट और इंडिकेटर चालू स्थिति में हैं। भारी बा...

उपायुक्त ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

चित्र
  उपायुक्त ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश · सिंथेटिक पनीर की बिक्री पर कड़ी नजर रखें, उपभोक्ताओं को करें जागरूक: अपूर्व देवगन मंडी उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जिला में जनता के लिए सुरक्षित भोज्य पदार्थ और स्वस्थ आहार सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिनियम का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। वे आज उपायुक्त कार्यालय में सुरक्षित भोजन व सुरक्षित आहार पर गठित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की 8वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को बाजार में बेचे जाने वाले खाद्य पदार्थों विशेषकर एनालॉग (सिंथेटिक) पनीर की बिक्री पर कड़ी नजर बनाए रखते हुए औचक निरीक्षण करने एवं इस बारे में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। बैठक में कहा गया कि दूध से तैयार पनीर के अलावा बाजार में सिंथेटिक पनीर भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहता है। सिंथेटिक पनीर को आम तौर पर दूध के बजाय वनस्पति तेल और स्टार्च जैसी चीजों से बनाया जाता है। इसे स्किम्ड दूध और वनस्पति तेल से भी बनाया जाता है, जिसमें दूध के फैट की जगह वनस्पति तेल का उपयोग कि...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका पद के लिए साक्षात्कार 13 अगस्त को

चित्र
  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका पद के लिए साक्षात्कार 13 अगस्त को     4 अगस्त तक करें आवेदन मंडी बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी सदर जितेन्द्र सैणी ने आज यहां बताया कि मंडी सदर में विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पद भरे जाने प्रस्तावित हैं, जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 04 अगस्त, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। साक्षात्कार 13 अगस्त को एसडीएम बल्ह के कार्यालय में होंगे।  उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र रठोहा, रिगड़ तथा कैहन्चड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा आंगनबाड़ी केंद्र कोट, स्यांह, ढाबण, अपर बुशेहर, जरल, चतरौर, कुम्हारड़ा, चलाह तथा गुटकर में आंगनबाड़ी सहायिका के पद भरे जाने हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार सादे कागज पर आवेदन पत्र के साथ समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया-प्रतियों सहित 04 अगस्त, 2025 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर मंडी कार्यालय में आवेदन कर सकती हैं। उम्मीदवारों को 13 अगस्त को सुबह 11 बजे एसडीएम बल्ह के कार्यालय में साक्षात्कार हेतु व्यक्तिगत रूप में सभी वांछित दस्ता...

हॉकी, जूडो, बॉलीबॉल और कुश्ती के ट्रायल 7 व 8 जुलाई को इंदिरा स्टेडियम ऊना में

चित्र
  हॉकी, जूडो, बॉलीबॉल और कुश्ती के ट्रायल 7 व 8 जुलाई को इंदिरा स्टेडियम ऊना में चयनित खिलाड़ियों को मुफ्त आवास, भोजन, प्रशिक्षण, बीमा और खेल किट की सुविधा ऊना हिमाचल प्रदेश के युवा सेवा एवं खेल विभाग के खेल छात्रावास ऊना में सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए हॉकी, जूडो, वालीबाल और कुश्ती खेलों में 13 से 19 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों के लिए ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। युवा सेवा एवं खेल विभाग के निदेशक विवेक भाटिया ने जानकारी दी कि हॉकी और जूडो स्पर्धा के लिए ट्रायल 7 जुलाई और बॉलीबॉल तथा कुश्ती खेलों के लिए 8 जुलाई को इंदिरा स्टेडियम ऊना में सुबह 10 बजे आयोजित होंगे। ट्रायल के लिए ये है शारीरिक मापदंड श्री भाटिया ने बताया कि इन ट्रायल में भाग लेने के लिए 13 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी की ऊंचाई 158 सेंटीमीटर और वजन 43 किलोग्राम, 14 वर्षीय खिलाड़ी की ऊंचाई 164 सेंटीमीटर और वजन 49 किलोग्राम तथा 15 वर्षीय खिलाड़ी की ऊंचाई 165 सेंटीमीटर और वजन 50 किलोग्राम होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि संबंधित खेलों में राज्य, राष्ट्रीय सब जूनियर, जूनियर व स्कूली स्तर के पदक विजेता खिलाड़ी न्यूनत...

मणिमहेश ट्रस्ट डोडा के पदाधिकारियों ने उपायुक्त चम्बा से की मुलाकात

चित्र
मणिमहेश ट्रस्ट डोडा के पदाधिकारियों ने उपायुक्त चम्बा से की मुलाकात  चम्बा : जितेन्द्र खन्ना / विश्व प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा में शिव भक्तों के लिए उचित प्रबंध करने की मांग को लेकर आज मणिमहेश ट्रस्ट डोडा के पदाधिकारियों ने उपायुक्त चम्बा से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन से अवगत करवाते हुए प्रधान जगदीश ठाकुर ने बताया कि हर वर्ष छड़ी यात्रा जम्मू कश्मीर के डोडा जिले से मणिमहेश के लिए रवाना होती है। विभिन्न पड़ावों से होते हुए हजारों शिव भक्त मणिमहेश पहुंचते हैं, लेकिन हर बार उन्हें विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ता है। चम्बा के ऐतिहासिक चौगान में शौचालय की उचित व्यवस्था न होने के कारण शिव भक्तों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त भरमौर पहुंचने पर भी उन्हें असुविधा होती है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि प्रशासन की ओर से मणिमहेश यात्रा के दौरान डोडा से आने वाले शिव भक्तों के लिए उचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

आंगनवाड़ी सहायिका/मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पड़े पदों के लिए आयोजित होगा साक्षात्कार

चित्र
  आंगनवाड़ी सहायिका/मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पड़े पदों के लिए आयोजित होगा साक्षात्कार बाल विकास परियोजना अधिकारी किन्नौर सुभद्रा देवी ने आज जानकारी दी कि कल्पा उपमंडल के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों में रिक्त पड़े आंगनवाड़ी सहायिका/मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के पदों को भरने के लिए 22 जुलाई, 2025 को प्रातः 10 बजे से बाल विकास परियोजना कार्यालय रिकांग पीओ में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा जबकि पूह उपमंडल के आंगनवाड़ी केंद्रों में 02 अगस्त, 2025 को प्रातः 10 बजे से बाल विकास परियोजना कार्यालय पूह में साक्षात्कार लिए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि व समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें व अधिक जानकारी के लिए 70185-69871 नंबर पर सम्पर्क करें।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत ज़िला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित

चित्र
  प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत ज़िला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की  अध्यक्षता 15 जुलाई तक मक्की और धान की फसल के लिए बीमा कवर रहेगा उपलब्ध  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जागरूकता शिविरों के आयोजन के दिए निर्देश चम्बा : जितेन्द्र खन्ना / उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत ज़िला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक का आयोजन आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में किया गया ।  उपायुक्त ने बैठक के दौरान बताया कि खरीफ सीजन-2025 के तहत 15 जुलाई तक मक्की और धान की फसल के लिए बीमा कवर उपलब्ध रहेगा। इस समयावधि में किसान अपनी फसलों का बीमा करवा सकते हैं। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे समय पर आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं। मुकेश रेपसवाल ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने की आवश्यकता पर जोर देते हुए संबंधित बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि लाभान्वित किसानों की सफलता की कहानियों के माध्यम से सोशल मीडिया पर प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। साथ में ...

आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 12 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

चित्र
  आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 12 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित धर्मशाला बाल विकास परियोजना अधिकारी, देहरा ने सूचित किया है कि बाल विकास परियोजना देहरा के अंतर्गत उपमंडल ज्वालामुखी की विभिन्न पंचायतों में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 12 पद रिक्त हैं, जिन्हें भरे जाने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती उन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए की जा रही है जहाँ पूर्व में तीन से कम आवेदन प्राप्त हुए थे। रिक्त पद जिन पंचायतों में भरे जाने हैं, । थिल पंचायत के थिल में टिहरी पंचायत के कण्डा टिहरी में , सलिहार पंचायत के काई में ,डोहग देहरियाँ पंचायत के ठाना, जखोटा पंचायत के वोहल जागीर, कमलोटा पंचायत के कमलोटा, हिरन पंचायत के हिरन , नाहरबन पंचायत के पंजयाड़ा, हडोली पंचायत के बाह, अलूहा पंचायत के भौरन ,अधबाणी पंचायत के जटेहड़, गाहलियाँ पंचायत के बल्ला में पदों को भरा जाना है । उन्होंने बताया कि इच्छुक महिला उम्मीदवार 15 जुलाई 2025 को शाम 5:00 बजे तक साधारण कागज़ पर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकती हैं। इसके लिए आवेदक महिला की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास, तथा उनकी आयु सीमा 18 से 35 वर्ष वर्...

उपायुक्त तोरुल रवीश ने जानकारी दी कि कुल्लू जिले में 2 तारीख तक मौसम का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

चित्र
  उपायुक्त तोरुल रवीश ने जानकारी दी कि कुल्लू जिले में 2 तारीख तक मौसम का येलो अलर्ट जारी किया गया है।  अतः कोई नदी नालों के नजदीक न जाए सभी ट्रैकिंग करने के इच्छुक लोग भी मौसम को ध्यान मे रखते हुए ट्रैकिंग तथा भ्रमण का प्लान बनाएं। उन्होंने कहा कि उप मंडल स्तर पर 11 से 12 सड़के बाधित हैं सैंज - रैला पुल को बहाल कर दिया गया है जिसकी सुरक्षा का परीक्षण किया जा रहा है।  मनिहार के पास की सड़क को बहाल करने का कार्य चल रहा है। बिंदु ढांक कुल्लू - मनाली रोड पर बहाली का कार्य चल रहा है जो दोतरफा ट्रैफिक के लिए एक-दो दिन में तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बारिश से पानी की 100 से अधिक स्कीमें बाधित थी इन सभी को बहाल कर दिया गया है। 30 से अधिक ट्रांसफार्मर बाधित हुए थे जिनकी बहाली का कार्य तेज़ी से चल रहा है। एनडीआरएफ का खोज अभियान चौथे दिन भी जारी है।

उपायुक्त तोरुल रवीश ने शुक्रवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति बैठक की अध्यक्षता की ।

चित्र
  उपायुक्त तोरुल रवीश ने शुक्रवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति बैठक की अध्यक्षता की । उपायुक्त ने एनएचएआई तथा लोक निर्माण विभाग को अपनी अपनी सड़कों में ब्लैक स्पॉट्स को दुरुस्त करने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने अधिकारियों को जिला में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए राष्ट्रीय मार्गों तथा संपर्क सड़कों में ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर इन स्पॉट पर चेतावनी बोर्ड स्थापित करने के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई की एनएचएआई द्वारा बोर्ड्स तथा संकेतक लगाने के ऑर्डर कर दिए गए हैं शीघ्र ही इस कार्य को अमली जामा पहनाया जाएगा। उपायुक्त ने बिन्दु ढांक जैसी जगह पर रिफ्लेक्टर टेप इत्यादि लगाने के निर्देश दिए ताकि कोई दुर्घटना न हो। उन्होंने कुल्लू भूंतर मनाली के बीच भी दुर्घटना संभावित स्थानों पर स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप्स इत्यादि लगाने के निर्देश दिए ताकि दुर्घटनाओं से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।  उन्होंने पशुपालन विभाग के माध्यम से सड़क पर आवारा पशुओं की समस्या का समाधान ढूंढने के भी निर्देश दिए। उन्होंने निय...

कुल्लू में 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया गया

चित्र
  कुल्लू में 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया गया कार्यवाहक जिला सांख्यिकी अधिकारी, कुल्लू चेत राम ने जानकारी दी कि भारत में हर वर्ष 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है, ताकि लोगों दैनिक जीवन में सांख्यिकी में महत्व और नियोजन एंव विकास की प्रक्रिया के बारे में जागरूकता पैदा की जा सके। इस वर्ष, यह दिवस सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चन्द्र महालनोबिस के सम्मान में 30 जून, 2025 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय कुल्लू में 19वां राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।   इस अवसर पर चेत राम, कार्यावाहक प्रभारी ने 19वां राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के विषय “राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण के 75 वर्ष पूर्ण होने” पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारत सरकार 2007 से हर वर्ष 29 जून को स्वर्गीय प्रो0 पी0 सी0 महालनोबिस की जयंती के अवसर पर सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाते आ रहे है।  सांख्यिकी दिवस 2025 के अवसर पर हम राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे है, ...

उपायुक्त तोरुल रवीश ने सोमवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति बैठक की अध्यक्षता की ।

चित्र
  उपायुक्त तोरुल रवीश ने सोमवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति बैठक की अध्यक्षता की । उपायुक्त ने एनएचएआई तथा लोक निर्माण विभाग को अपनी अपनी सड़कों में ब्लैक स्पॉट्स को दुरुस्त करने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने अधिकारियों को जिला में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए राष्ट्रीय मार्गों तथा संपर्क सड़कों में ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर इन स्पॉट पर चेतावनी बोर्ड स्थापित करने के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई की एनएचएआई द्वारा बोर्ड्स तथा संकेतक लगाने के ऑर्डर कर दिए गए हैं शीघ्र ही इस कार्य को अमली जामा पहनाया जाएगा। उपायुक्त ने बिन्दु ढांक जैसी जगह पर रिफ्लेक्टर टेप इत्यादि लगाने के निर्देश दिए ताकि कोई दुर्घटना न हो। उन्होंने कुल्लू भूंतर मनाली के बीच भी दुर्घटना संभावित स्थानों पर स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप्स इत्यादि लगाने के निर्देश दिए ताकि दुर्घटनाओं से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।  उन्होंने पशुपालन विभाग के माध्यम से सड़क पर आवारा पशुओं की समस्या का समाधान ढूंढने के भी निर्देश दिए। उन्होंने नियमि...

यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए ज़िला प्रशासन प्रतिबद्ध

चित्र
  यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए ज़िला प्रशासन प्रतिबद्ध उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि भारी वर्षा के दृष्टिगत ज़िला प्रशासन राष्ट्रीय राजमार्गों सहित अन्य मार्गों पर यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग तथा अन्य सम्बद्ध विभागों को इस दिशा में उचित निर्देश जारी किए गए हैं। उपायुक्त ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 05 पर चक्की मोड़ का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देश दिए कि चक्की मोड़ पर भारी वर्षा के कारण नियमित अंतराल पर हो रहे भू-स्खलन के दृष्टिगत यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए सभी ऐहतियाती उपाय अपनाए जाएं। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र भू-स्खलन की दृष्टि से संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यहां यातायात सुचारू है। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देश दिए कि वर्षा के समय इस स्थान पर यातायात अवरुद्ध होने से बचाने के लिए आवश्यक उपकरण एवं मशीनरी दिन-रात तैनात की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि इस स्थान पर नियमित अनुश्रवण ...

मानसून के दृष्टिगत उचित दिशा-निर्देश जारी

चित्र
  मानसून के दृष्टिगत उचित दिशा-निर्देश जारी उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि मानसून के समय जानो-माल सुरक्षित रखने के लिए ज़िला प्रशासन ने उचित प्रबंध किए हैं और सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।   मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला प्रशासन द्वारा सभी स्तरों पर लोगों से आग्रह किया गया है कि बारिश के मौसम में सावधान रहंे और नदी-नालों एवं खड्डों इत्यादि के किनारे न जाएं। उन्होंने कहा कि नदी-नालों के आस-पास निवास कर रहे लोगों से आग्रह किया गया है कि अचानक जल स्तर बढ़ने की स्थिति में तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचें।  उपायुक्त ने कहा कि सभी उपमण्डलाधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में नदी-नालों के किनारे स्थित बस्तियों को चिन्हित करें ताकि आपात स्थिति में लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके। मनमोहन शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, जल शक्ति, लोक निर्माण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तथा विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को मानसून के दृष्टिगत सभी तैयारियां उच्च स्तर पर रखने के निर्देश दिए गए हैं। ...

जिला में 12616 यूडीआईडी कार्ड जारी: गुरसिमर सिंह

चित्र
  जिला में 12616 यूडीआईडी कार्ड जारी: गुरसिमर सिंह दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने के निर्देश              मंडी जिला स्तरीय दिव्यांगता समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ने बताया कि मंडी जिला में 12,616 यूडीआईडी कार्ड तैयार किए जा चुके हैं तथा लंबित यूडीआईडी कार्ड का शीघ्र निपटारा करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।   उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने एसडीएम मंडी सदर तथा जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय के बाहर बने रैंप को सुधारने तथा मंडी बस अड्डा में दिव्यांगजन व महिलाओं के लिए प्रतीक्षा कक्ष निर्मित करने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को जरूरी आदेश दिए।  मैनुअल स्वकैंजर अधिनियम के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इस कार्य में लगे सफाई ...

जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक आयोजित

चित्र
  जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक आयोजित  उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक आयोजित की गई।  इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की गहनता से छानबीन की जा रही है तथा पीड़ितों को राहत राशि का भी प्रावधान किया गया है, जो निर्धारित समय अवधि में प्रदान की जा रही है। अधिनियम के तहत दर्ज मामलों का निर्धारित समय अवधि में अन्वेषण पूरा किया जा रहा है तथा लोगों को अधिनियम बारे समय-समय पर जागरूक किया जा रहा है ताकि लोगों को त्वरित न्याय मिल सके। बैठक में जिला कल्याण अधिकारी समीर ने अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत चल रहे मामलों की विस्तार से जानकारी प्रदान की।   बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, डीएसपी दिनेश कुमार सहित समिति के सरकारी व गैर-सरकार सदस्य उपस्थित थे। 

रोहित ठाकुर प्रथम जुलाई को सोलन ज़िला के प्रवास पर

चित्र
  रोहित ठाकुर प्रथम जुलाई को सोलन ज़िला के प्रवास पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर प्रथम जुलाई, 2025 को सोलन ज़िला के प्रवास पर आ रहे हैं। रोहित ठाकुर प्रथम जुलाई, 2025 को प्रातः 11.00 बजे सोलन ज़िला के बद्दी में खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय का लोकार्पण करेंगे।   शिक्षा मंत्री तदोपरांत जन समस्याएं सुनेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

कृषि मंत्री ने वनतुंगली में 1.14 करोड़ से बनने वाले सामुदायिक केंद्र का किया शिलान्यास

चित्र
कृषि मंत्री ने वनतुंगली में 1.14 करोड़ से बनने वाले सामुदायिक केंद्र का किया शिलान्यास कहा...नगरोटा सुरियाँ का समग्र विकास कांग्रेस सरकार की देन नगरोटा सुरियाँ : प्रेम स्वरूप शर्मा /  कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज ज्वाली विधानसभा के नगरोटा सुरियाँ क्षेत्र की वनतुंगली पंचायत में 1.14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास किया। इस मॉडर्न सामुदायिक भवन में पंचायत घर,कॉमन सर्विस सेंटर और कम्युनिटी हॉल की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।   कृषि मंत्री ने कहा कि वनतुंगली एक नई पंचायत है, जिसका अभी तक अपना पंचायत कार्यालय नहीं था। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सोच है कि हर पंचायत का अपना कार्यालय हो ताकि लोगों को सुविधाएं उनके गांव में ही मिल सकें। उन्होंने कहा कि इस सामुदायिक केंद्र में एक आधुनिक कम्युनिटी हॉल भी बनाया जाएगा, जहां गरीब परिवार अपने बच्चों की शादियां एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रम आसानी से कर सकें।    प्रो. चंद्र कुमार ने नगरोट...

बम्टा उत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए शिक्षा मंत्री

चित्र
  बम्टा उत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए शिक्षा मंत्री शिमला : गायत्री गर्ग / चौपाल विस क्षेत्र के प्रवास के दौरान विभिन्न परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज चौपाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्पोर्ट्स, कल्चर एवं एनवायरनमेंट क्लब बम्टा द्वारा आयोजित 3 दिवसीय बम्टा उत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए।  उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस क्षेत्र के साथ उनका भावनात्मक संबंध है। इसी दृष्टि से क्षेत्र के विकास में पैसों की कमी नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि यहां पर स्कूल के खेल मैदान के निर्माण के लिए बात सामने आई है जिसके लिए उन्होंने टोकन के रूप में 10 लाख रुपए देने की घोषणा की ताकि एक भव्य खेल मैदान बन कर तैयार हो। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा खेल एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह उत्सव आगे भी ऐसे ही चलता रहे, इस दृष्टि से उन्होंने उत्सव के लिए क्लब को 01 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने बम्टा उत्सव के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने क्षेत्र की अन्य मांगो...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: