जिला में 15 अगस्त तक मछली शिकार पर प्रतिबंध - Smachar

Header Ads

Breaking News

जिला में 15 अगस्त तक मछली शिकार पर प्रतिबंध

 जिला में 15 अगस्त तक मछली शिकार पर प्रतिबंध


मंडी मत्स्य मंडल मंडी की सहायक निदेशक नीतू सिंह ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा प्रदेश में सामान्य जल में मछली प्रजनन को प्रोत्साहित करने तथा मत्स्य संरक्षण के दृष्टिगत प्रदेश के साथ-साथ मंडी जिला में भी 16 जून से 15 अगस्त तक मछली शिकार व विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।  

 उन्होंने बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति अवैध मछली का शिकार करते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

उन्होंने बताया कि मछली के अवैध शिकार की रोकथाम के लिए विभागीय टीम द्वारा निरंतर गश्त की जा रही है। 

    उन्होंने जिला के सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे अवैध मछली शिकार से बचें तथा यदि उनकी नजर में अवैध मछली पकड़ने का कोई मामला आता है तो वे इसे बारे उनके कार्यालय को सूचित करें। 

कोई टिप्पणी नहीं