प्रदेश के मंदिरों को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित - मुकेश अग्निहोत्री

 प्रदेश के मंदिरों को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित - मुकेश अग्निहोत्री

उप मुख्यमंत्री ने चालदा महासु मंदिर सराजी एवं हाटकोटी मंदिर में परिवार सहित की पूजा अर्चना

शिमला🙏


उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज चालदा महासु मंदिर सराजी एवं हाटकोटी मंदिर में परिवार सहित पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं का स्थल है और देवी-देवताओं के प्रति हम सभी की सच्ची श्रद्धा है। उन्होंने प्रदेश के लोगों के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुख शांति की कामना की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मंदिरों की व्यवस्था बदलने के लिए प्रयास किए जायेंगे ताकि मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मंदिरों को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी प्रो सिम्मी अग्निहोत्री, बेटी आस्था अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग