धरवास-सुराल मार्ग पर बोलेरो के गहरे नाले में गिरने से एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

धरवास-सुराल मार्ग पर बोलेरो के गहरे नाले में गिरने से एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल 


गाड़ी के गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत राहत व बचाव कार्य आरंभ करते हुए घायलों को उठाकर अस्पताल भिजवाने के साथ ही पुलिस को सूचित किया। सूचना पाते ही पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंची

चंबा:जितेन्द्र खन्ना/ जिला चंबा के धरवास-सुराल मार्ग पर एक बोलेरो गाड़ी मंगलवार देर शाम धरवास से सुराल की ओर जा रही थी कि बोलेरो शोग नाला के पास अनियंत्रित होकर नीचे गहरे नाले में जा गिरी। जिससे कारण इसमें सवार रजनीश शर्मा पुत्र हरीनाथ वासी गांव धरवास की मौके पर ही मौत हो गई और चालक देवेंद्र कुमार पुत्र बहादुर सिंह वासी गांव कुठाह और राम बहादुर वासी नेपाल घायल हो गए।

गाड़ी के गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत राहत व बचाव कार्य आरंभ करते हुए घायलों को उठाकर अस्पताल भिजवाने के साथ ही पुलिस को सूचित किया। सूचना पाते ही पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति के शव को लोगों के सहयोग से उठा कर पोस्टमार्टम हेतु किलाड़ अस्पताल भिजवाया। इस संदर्भ में पुलिस थाना किलाड़ में मामला दर्ज किया गया है। 

तो वहीं एएसपी चंबा विनोद कुमार धीमान ने वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति के मारे जाने व दो लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना को लेकर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग