शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए, सोने के जेवर 3 लाख की नगदी भी ऐंठ ली - Smachar

Header Ads

Breaking News

शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए, सोने के जेवर 3 लाख की नगदी भी ऐंठ ली

शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए, सोने के जेवर  3 लाख की नगदी भी ऐंठ ली


यह मामला उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के थाना खुटार क्षेत्र से उभर कर सामने आया है यहां पर मायके में रह रही महिला ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का निकाह 5 साल पहले सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव के युवक के साथ हुआ था। महिला के तीन बच्चों में दो पुत्र और एक पुत्री है। पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद ससुराल के लोग विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करने लगे। इस पर देवर ने विधवा भाभी को निकाह का झांसा देकर इसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है महिला से सोने का जेवर और 3 लाख की नगदी भी ऐंठ ली। शादी की बात पर आरोपी मुकर गया।।इसके बाद उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। रविवार महिला ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


कोई टिप्पणी नहीं