डीए में इजाफा होने से पहले सरकार ने कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर बड़ी खुशखबरी दी - Smachar

Header Ads

Breaking News

डीए में इजाफा होने से पहले सरकार ने कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर बड़ी खुशखबरी दी

डीए में इजाफा होने से पहले सरकार ने कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर बड़ी खुशखबरी दी 


रक्षा मंत्रालय के रक्षा नागरिक कर्मचारियों के लिए प्रमोशन की लिस्ट जारी की गई है। मिनिमम सर्विस के नियमों में संशोधन किया गया है। वेबसाइट ज़ी बिज़नेस के मुताबिक, केंद्र सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाले रक्षा कर्मचारियों पर संशोधित मानदंड तय कर दिया है। इस बारे में डिफेंस मिनिस्टी की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन में प्रमोशन की एलिजिबिलिटी के बारे में जानकारी दी गई है।

इसमें हर लेवल के हिसाब से प्रमोशन का क्राइटेरिया तय किया गया है। इसके साथ ही मेमोरेडम भी जारी किया गया है। इसके अलावा ग्रेड वाइज लिस्ट भी शेयर की गई है।


सर्विस फॉर प्रमोशन की लिस्ट के मुताबिक, इसमें लेवल 1 से 2 और 2 से 3 तक के कर्मचारियों के पास में 3 साल का अनुभव होना चाहिए। लेवल 2 से 4 तक के लिए 8 साल का अनुभव होना चाहिए. वहीं, लेवल 3 से 4 के लिए 5 साल का अनुभव होना चाहिए। लेवल 17 तक के कर्मचारियों को 1 साल और लेवल 6 से 11 के लिए 12 साल तक का अनुभव होना जरूरी है। इसी के आधार पर कर्मचारियों को प्रमोशन दिया जाएगा

केंद्र सरकार जल्द ही कर्मचारियों को डीए में बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है। डीए का ऐलान सितंबर महीने में होने वाली कैबिनेट बैठक में हो सकता है. इसका फायदा लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को होगा. इस साल में सरकार की तरफ से दूसरी बार महंगाई भत्ते का ऐलान किया जाएगा, जिसके बाद में कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा हो जाएगा। बढ़ने वाला महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2023 से लागू होगा।

कोई टिप्पणी नहीं