इन जातकों की राशियों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा व काम के सिलसिले में किए प्रयास होगें कामयाब, जानें आज का पंचांग
इन जातकों की राशियों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा व काम के सिलसिले में किए प्रयास होगें कामयाब, जानें आज का पंचांग
मेष- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आप अपने काम पर ध्यान देंगे. भाग्य की मजबूती से काम बनेंगे. व्यापार में अच्छे नतीजे हासिल होंगे, धन लाभ हो सकता है. दांपत्य जीवन में खुशनुमा समय रहेगा. प्रेम जीवन में भी समय आपके पक्ष में रहेगा.
वृषभ- आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा. किसी यात्रा पर जाएंगे, जिससे मन को शांति मिलेगी. जीवनसाथी के झड़प हो सकती है. प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान तनावपूर्ण रहेगा. असंतुलित भोजन से बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए सावधान रहें.
मिथुन- आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. बिजनेस में रुपए का निवेश ना करें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है. कामों में अड़चन आने से चिंता बढ़ेगी. प्रेम जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा. गृहस्थ जीवन में तनाव बरकरार रह सकता है.
कर्क- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. व्यापार में अच्छा लाभ होगा. काम के क्षेत्र में भी आपके प्रयास रंग लाएंगे. परिवार का माहौल अच्छा रहेगा. प्रेम जीवन में तनावपूर्ण स्थितियां रहेगी और शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा.
सिंह- आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. जीवनसाथी अपनी बातें आपसे करेगा जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगी. किसी परीक्षा में सफलता मिलने से मन हर्षित होगा. काम के सिलसिले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा. भाग्य मजबूत रहेगा.
कन्या- आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा. परिवार में कुछ तनाव का माहौल रहेगा और घर के किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. प्रेम जीवन में आप अपने प्रिय को खुश रखने का प्रयास करेंगे और काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा.
तुला- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आपके और जीवनसाथी के बीच रोमांस के अवसर आएंगे. घर परिवार का पूरा ध्यान देंगे और घरेलू खर्च भी करेंगे. काम के सिलसिले में भी आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे. परिवार के छोटों का सहयोग मिलेगा.
वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है. दांपत्य जीवन के लिहाज से दिनमान थोड़ा कमजोर है. जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब रहेगा. परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा. काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी बदलने की कोशिश करेंगे.
धनु- आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा. परिवार का माहौल तनावपूर्ण रह सकता है. लेकिन, काम के सिलसिले में किए गए आपके प्रयास रंग लाएंगे आप अपने और परिवार के बारे में ज्यादा विचार करेंगे. गृहस्थ जीवन में तनाव के बावजूद स्थिति पक्ष में रहेगी
मकर- आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा. काम के सिलसिले में नतीजे आपको बढ़िया मिलेंगे. प्रेम जीवन के लिहाज से भी दिन बढ़िया रहेगा. जीवन साथी से किसी खास मुद्दे पर बात करने पर स्पष्टता बढ़ेगी.
कुंभ- आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा. इनकम में थोड़ी कमी आएगी. लेकिन, खर्चे बढ़ जाएंगे. यात्रा में आपको कोई अच्छा व्यक्ति मिल सकता है. दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा. प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान थोड़ा कमजोर है.
मीन- आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा. यदि आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा. प्रेम जीवन के लिहाज से दिन थोड़ा कमजोर है. अपने काम के आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे. परिवार का माहौल परेशानी दे सकता है.
जानें आज का पंचांग प्रविष्टे सहित
तृतीया, कृष्ण पक्ष, श्रावण |
तिथि | तृतीया | 20:48:43 |
पक्ष | कृष्ण | |
नक्षत्र | उत्तरभाद्रपदा | 12:29:36 |
योग | शूल | 09:20:38 |
योग | गण्ड | 29:59:24* |
करण | वणिज | 10:15:15 |
करण | विष्टि भद्र | 20:48:43 |
वार | शनिवार |
माह (अमावस्यांत) | श्रावण | |
माह (पूर्णिमांत) | भाद्रपद | |
चन्द्र राशि | ![]() | |
सूर्य राशि | ![]() | |
रितु | शरद | |
आयन | दक्षिणायण | |
संवत्सर | शोभकृत | |
संवत्सर (उत्तर) | पिंगल | |
विक्रम संवत | 2080 विक्रम संवत | |
गुजराती संवत | 2079 विक्रम संवत | |
शक संवत | 1945 शक संवत |
सूर्योदय | 06:05:02 | सूर्यास्त | 18:49:24 |
दिन काल | 12:44:21 | रात्री काल | 11:16:13 |
चंद्रास्त | 08:21:13 | चंद्रोदय | 20:27:49 |
कोई टिप्पणी नहीं