Home
/
Unlabelled
/
अर्जुन सेव फाउंडेशन संस्था का नूरपूर शहर में दस हजार विभिन्न प्रकार के पौधे लगवाना मुख्य उद्देश्य
अर्जुन सेव फाउंडेशन संस्था का नूरपूर शहर में दस हजार विभिन्न प्रकार के पौधे लगवाना मुख्य उद्देश्य
नूरपूर (संजीव महाजन )
नूरपुर मे अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व शहर में पौधरोपण किया गया। इस पौधारोपण अवसर पर नूरपूर एसडीएम गुरसिमर सिंह ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की तथा नूरपूर खंड विकास अधिकारी ,अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग, प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्र) नूरपुर विशेष रुप से उपस्थित रहे । अर्जुन सेव फाउंडेशन संस्था का नूरपूर शहर में दस हजार विभिन्न प्रकार के पौधे लगवाना मुख्य उद्देश्य है क्योंकि वर्तमान परिस्थिति विषमताओं से भरी है। ऐसे दौर में जबकि बहुत सारे प्रदेश आपदा से प्रभावित हैं, आवश्यकता है कुछ ऐसे जागरूकता कार्यक्रम चलाने की जिनके माध्यम से पृथ्वी को फिर से हरा-भरा बनाया जा सके। इसी दिशा में अर्जुन 'सेव अर्थ' फाउंडेशन कंपनीज़ एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत एक ऐसी संस्था है जोकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनमानस को जागरूक करने का कार्य कर रही है। यह संस्था अब तक विभिन्न पंचायतों में लगभग सात हज़ार से अधिक पौधे लगवा चुकी है जिनमें हरड़, पीपल, वट-वृक्ष, आंवला, जामुन, रुद्राक्ष, कदंब, एलास्टनिया, चंदन इत्यादि पौधे सम्मिलित हैं।
संस्था की सचिव रिया शर्मा ने विशेष वार्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि भविष्य में संस्थापर्यावरण, पारिस्थितिकी, शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र पर काम करने का हर संभव प्रयास करेगी।
***---**** एसडीएम नूरपूर गुरसिमर सिंह ने कहा कि अर्जुन सेव फाउंडेशन संस्था की यह बहुत अच्छी पहल है इस संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है हम चाहते हैं इस संस्था के मिशन का हर पंचायत लाभ उठा पाए । इस संस्था द्वारा विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया जा रहा है
इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी (ना.) नूरपुर, खंड विकास अधिकारी नूरपुर और अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग, प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्र) नूरपुर रूप से उपस्थित रहे।
अर्जुन सेव फाउंडेशन संस्था का नूरपूर शहर में दस हजार विभिन्न प्रकार के पौधे लगवाना मुख्य उद्देश्य
Reviewed by Dev -Boomi News
on
सितंबर 03, 2023
Rating: 5
Reviewed by Dev -Boomi News
on
सितंबर 03, 2023
Rating: 5





कोई टिप्पणी नहीं