मोदी सरकार की कल्याणकारी और विकासमुखी नीतियों से प्रभावित नेता धड़ाधड़ छोड़ रहे कांग्रेस : परमजीत सिंह गिल - Smachar

Header Ads

Breaking News

मोदी सरकार की कल्याणकारी और विकासमुखी नीतियों से प्रभावित नेता धड़ाधड़ छोड़ रहे कांग्रेस : परमजीत सिंह गिल

 मोदी सरकार की कल्याणकारी और विकासमुखी नीतियों से प्रभावित नेता धड़ाधड़ छोड़ रहे कांग्रेस : परमजीत सिंह गिल

 कांग्रेस में गांधी परिवार अकेला रह जाएगा


 गुरदासपुर , बटाला (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर) लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर के वरिष्ठ नेता एवं हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परमजीत सिंह गिल ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक राव चौहान के कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहकर भाजपा में शामिल होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब उनके वरिष्ठ नेता भी मोदी सरकार की कल्याणकारी और विकास मुखी नीतियों को देखकर कांग्रेस छोड़ कर भाजपा मे शामिल हो रहे हैं।

 उन्होंने कहा कि इससे पहले पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। उसके बाद वरिष्ठ कांग्रेसी सुनील जाखड़ और कई अन्य कांग्रेसियों ने गांधी परिवार का साथ छोड़ दिया।

 उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मोदी के खिलाफ जो गठबंधन बनाया है वह पर्याप्त नहीं है, अब उनकी पार्टियों के नेता भी कांग्रेस छोड़ रहे हैं और ऐसा लगता है कि निकट भविष्य में कांग्रेस में केवल गांधी परिवार ही अकेला रह जाएगा।

 उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के भी कांग्रेस छोड़ने की चर्चाएं हैं, जिससे साफ है कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता गांधी परिवार से मुक्ति चाहते हैं, जिसके लिए गांधी परिवार को जल्द से जल्द समझ लेना चाहिए. कि अब कांग्रेस चलाना उनके बस की बात नहीं रही।

 गिल ने कहा कि विपक्षी दलों के नेता और देशवासी अब अच्छी तरह से जानते हैं कि देश का भविष्य मोदी के हाथों में सुरक्षित है और केवल मोदी ही लोगों को बेहतर शासन दे सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं