महादान : साईं मंदिर ट्रस्ट लंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

 रक्तदान महादान : साईं मंदिर ट्रस्ट लंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल 


शाहपुर : जनक पटियाल  /

शाहपुर 

आज साईं मंदिर ट्रस्ट लंज के तत्वावधान में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपमुख्य सचेतक एवं विधायक श्री केवल सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस अवसर पर श्री पठानिया ने रक्तदान को मानव सेवा का सर्वोत्तम रूप बताते हुए कहा कि ऐसे शिविरों के आयोजन से न केवल लोगों में जागरूकता आती है, बल्कि यह कार्य अनेक ज़िंदगियों को बचाने में सहायक सिद्ध होता है। उन्होंने साईं मंदिर ट्रस्ट को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दी और रक्तदान करने वाले सभी दानदाताओं को ट्रस्ट की ओर से प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

शिविर से पूर्व श्री पठानिया ने साईं मंदिर में पूजा-अर्चना की एवं प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर लंज कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, साईं मंदिर ट्रस्ट के सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

फतेहपुर-बडियाली-टकवाल मार्ग निर्माण को मिली रफ्तार, 9 पेड़ों की कटाई की अनुमति

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

सूद सभा पालमपुर ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए बढ़ाए हाथ