नरेड़, बागडू तथा पुहाड़ा के किसानों को शीघ्र मिलेगा पानी : केवल पठानिया

नरेड़, बागडू तथा पुहाड़ा के किसानों को शीघ्र मिलेगा पानी : केवल पठानिया

1.36 करोड़ की लागत से पुहाड़ा में निर्माणाधीन कूहल का किया निरीक्षण


शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पुहाड़ा गांव में बहाव सिंचाई योजना के अंतर्गत 1.36 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन 'नई कूहल' का कार्य शीघ्र पूरा होने वाला है। इस कूहल का निरीक्षण आज प्रदेश सरकार के उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि लगभग 2510 मीटर लंबी इस कूहल का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके निर्माण से नरेड़, बागडू एवं पुहाड़ा गांवों के 183 किसान परिवारों की लगभग 1285 कनाल भूमि को सुचारू सिंचाई सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्र में कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।

केवल पठानिया ने जानकारी दी कि जाइका परियोजना के अंतर्गत धारकंडी क्षेत्र में 2.06 करोड़ रुपये की लागत से सल्ली-भलेड़ वहाब सिंचाई योजना का कार्य भी प्रगति पर है।

 उन्होंने कूहल के हेडवेयर(नौण)में बरसात के दौरान आई सिल्ट की सफाई हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला परियोजना प्रबंधक (जाइका) योगेन्द्र पाल, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग कैप्टन अमित डोगरा, सहायक अभियंता रज्जाक मोहम्मद, सहायक अभियंता लोक निर्माण विपुल,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत राणा, खंड परियोजना प्रबंधक अंकिता शर्मा, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, पिंटू परमार,किसान विकास संघ के प्रधान रमेश , उपप्रधान करतार, सचिव सरूप सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल