शाहपुर के छतड़ी में 40 ग्राम चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 शाहपुर के छतड़ी में 40 ग्राम चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


शाहपुर : जनक पटियाल /

एसएसपी काँगड़ा शालिनी अग्निहोत्री के दिशा निर्देशों के अनुसार जिला काँगड़ा में नशा माफिया के खिलाफ चलाए गए अभियान में शाहपुर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है।पुलिस टीम ने पंजाब के 2 युवकों से तलाशी के दौरान 40 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है ।जिन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि गुप्त सूचना के आधार थाना प्रभारी करतार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छतड़ी में कॉलेज रोड़ पर ढाबे के पास शक के तहत दो युवकों को पकड़ा, जब उनकी तलाशी ली तो 40 ग्राम चिट्टा वरामद हुआ। पुलिस ने अभिषेक व सुखदेव सिंह निवासी गांव कोट धर्मचंद कलां, जिला तरनतारन पंजाब के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है व आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी शाहपुर करतार सिंह ठाकुर ने बताया कि अभिषेक व सुखदेव सिंह निवासी गांव कोट धर्मचंद कलां, जिला तरनतारन पंजाब के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उंन्होने कहा कि एक युवक नावालिग है।उंन्होने बताया कि नशा तस्कर नशे को बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने। तुरंत कार्रवाई की व दोनों तस्करों को धर दबौचा उन्होंने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

जवाली के भलूँ में बड़ी चोरी: घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए साथ