राजस्व मंत्री ने किन्नौर जिला के छोण्डा से थाच गांव के लिए एचआरटीसी की बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

 राजस्व मंत्री ने किन्नौर जिला के छोण्डा से थाच गांव के लिए एचआरटीसी की बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

 जायका भवन का लोकार्पण व दी तराण्डा बहु उद्देशीय सहकारी सभा का शुभारंभ किया


राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर के निचार विकास खंड की ग्राम पंचायत तराण्डा के छोण्डा से थाच गांव के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा आरम्भ की गई बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

राजस्व मंत्री ने इसके उपरांत जायका भवन का लोकार्पण किया तथा दी तराण्डा बहु उद्देशीय सहकारी सभा का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस सहकारी सभा के आरम्भ होने से स्थानीय लोगों को उनके घर द्वार के नजदीक राशन व अन्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।

कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान तराण्डा गांव के वन विश्राम गृह के प्रांगण में जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश सहित जनजातीय जिलों के समग्र विकास के प्रति वचनबद्ध है तथा इस दिशा में निरंतरता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जनजातीय क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं तथा स्वास्थ्य एवं शिक्षा को प्राथमिकता प्रदान की जा रही है।

जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार भूमिहीन लोगों को जमीन उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य कर रही है तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह की कांग्रेस सरकार में लाए गए वन अधिकार अधिनियम 2006 के माध्यम से भूमिहीनों को भूमि उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के बागवानों के हित को हमेशा प्राथमिकता दी है जिसका उद्धारण है यूनिवर्सल कार्टन को लागू करना। इसके अलावा किसानों बागवानों को कीटनाशक दवाइयों पर उपदान दिया जा रहा है और विपणन की सुविधा घर-द्वार पर उपलब्ध करवाई जा रही है।

जगत सिंह नेगी ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस सरकार पहलगाम में हुए आतंकी घटना की कड़ी निंदा करती है और केंद्र सरकार के साथ आतंकवाद के खिलाफ खड़ी है और हर तरह का समर्थन प्रदान करती है। 

इस दौरान राजस्व मंत्री ने तराण्डा गांव के शहीद सैनिक रोहित नेगी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी स्मारिका के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।

इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी अरविंद कुमार, उपमंडलाधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान, उप पुलिस अधीक्षक निचार राज कुमार, निचार ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष बीर सिंह नेगी, जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य सुखदेव नेगी, उप निदेशक बागवानी भूपेंद्र नेगी, अधिशाषी अभियंता विद्युत टाशी नेगी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण आनंद शर्मा, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति बाल कृष्ण कौंडल, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग से धनवीर ठाकुर सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

पंजाब सरकार के DA फैसले के बाद हिमाचल के कर्मचारियों को भी घोषणा का इंतजार