भरमौर एनएच पर हरदासपुरा चौक के समीप तंग सड़क लोगों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का बड़ा कारण बन गई है

 चम्बा- भरमौर एनएच पर हरदासपुरा चौक के समीप तंग सड़क लोगों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का बड़ा कारण बन गई है। 


चम्बा : जितेन्द्र खन्ना /

आए दिन इस स्थान पर वाहनों को पास देते समय वाहन नाली में धंस जाते हैं। ऐसा ही एक मामला आज दोपहर भी सामने आया है। खैरी से सामान लेकर करियां की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक एक वाहन को पास देते समय नाली में धंस गया। गनीमत यह रही कि ट्रक की चपेट में कोई राहगीर नहीं आया अन्यथा जानी नुकसान भी हो सकता था। ट्रक धंसने के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया। वाहन चालकों सहित राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को खींचकर बाहर निकाला गया। आपको बता दें कि इससे पहले भी इस स्थान पर कई बार छोटे और बड़े वाहन नाली में धंस चुके हैं। ट्रक चालक सहित स्थानीय लोगों ने इस स्थान पर उचित कार्य को अंजाम देने की मांग उठाई है। वहीं, एनएच मंडल चम्बा के अधिशासी अभियंता इंजीनियर मीत शर्मा ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। जल्द ही मार्ग की दशा को सुधारने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग