कोठीपुरा स्कूल का शानदार प्रदर्शन, दो छात्राओं ने प्रदेश में पाया नवां स्थान

 कोठीपुरा स्कूल का शानदार प्रदर्शन, दो छात्राओं ने प्रदेश में पाया नवां स्थान



हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश भर में अपनी पहचान बनाई।

विद्यालय की कला संकाय की छात्राओं अंकिता और दीपिका शर्मा ने 94.6% अंक प्राप्त कर प्रदेश स्तर की वरीयता सूची में नवां स्थान हासिल किया। इन दोनों मेधावी छात्राओं की इस उपलब्धि से स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। स्कूल की प्रधानाचार्या निर्मला ठाकुर ने इस बेहतरीन परिणाम के लिए सभी बच्चों और अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने विशेष रूप से उन शिक्षकों का आभार प्रकट किया, जिनके मार्गदर्शन में छात्राओं ने उच्च अंक प्राप्त किए। इसके उपरांत दोनों मेधावी छात्राओं का स्कूल में भव्य स्वागत किया गया। अंकिता और दीपिका शर्मा ने बताया कि वह दिन में छः से सात घंटे पढ़ाई करती हैं। दीपिका ने बताया कि वह आगे जा कर प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती है। दीपिका के पिता गगन कुमार एक मिस्त्री का काम करते हैं और माता संगीता शर्मा गृहणी हैं। अंकिता ने बताया कि वह भविष्य में जज बन कर लोगों की सेवा करना चाहती हैं। अंकिता के पिता राजेश पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं और माता रेखा कुमारी गृहणी हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर