शाहपुर _फौजी पिता का फौजी बेटा भी बना अमर शहीद – देश ने खोया एक और वीर

 शाहपुर _फौजी पिता का फौजी बेटा भी बना अमर शहीद – देश ने खोया एक और वीर

पाकिस्तान गोलाबारी में शाहपुर के सिहोलपुरी के सूबेदार मेजर पवन कुमार शहीद


शाहपुर : जनक पटियाल /

पाकिस्तान व भारत के बीच चल रहे युद्ध के हालातों में शाहपुर के लिए दुखद खबर आई है। पुंछ में तैनात शाहपुर के वार्ड नंबर चार निवासी सूबेदार मेजर पवन कुमार(48) पाकिस्तान की तरफ से की जा रही गोलाबारी में शहीद हो गए है। सेना की तरफ से आज सुबह उनके बेटे को इस बारे जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि शहीद पवन कुमार की पार्थिव देह को पूंछ से रजौरी ले जाया जा रहा है। जहां उनका पोस्टमार्टम होगा तथा तमाम औपचारिकताएं पूरी कर पार्थिव देह को सड़क मार्ग से शाहपुर लाया जाएगा। सूबेदार मेजर पवन कुमार 25 पंजाब रेजिमेंट में तैनात थे तथा आज सुबह करीब साढ़े सात बजे पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलाबारी में वे शहीद हो गए। उनके शहीद होने की खबर लगते ही पूरा शाहपुर शोक में डूब गया है। घर में परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। शहीद के पिता गरज सिंह भी भारतीय सेना में हवलदार के पद से सेवानिवृत हुए है शहीद अपने पीछे पिता पूर्व सैनिक गरजो सिंह, पत्नी सुषमा देवी, पुत्र अभिषेक कुमार, बेटी अनामिका छोड़ गए हैं। बेटा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है जबकि बेटी कॉलेज में पढ़ाई कर रही है।वहीं शाहपुर के जांबाज सूबेदार मेजर पवन कुमार की शहादत को नमन करते हुये उपमुख्य सचेतक केबल सिंह पठानिया ने शहीद परिवार को सांत्वना दी उंन्होने कहा कि इस दुख की घड़ी में परिजनों के साथ खड़े है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर