पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चम्बा में कार्यरत सुरक्षा कर्मियों ने आउटसोर्स निजी कंपनी के प्रबंधन पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप जड़े हैं

पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चम्बा में कार्यरत सुरक्षा कर्मियों ने आउटसोर्स  निजी कंपनी के प्रबंधन पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप जड़े हैं


 पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चम्बा में कार्यरत सुरक्षा कर्मियों ने आउटसोर्स पर नियुक्ति देने वाली निजी कंपनी के प्रबंधन पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप जड़े हैं। आज सुरक्षा कर्मियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने इसको लेकर उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपस्वाल को एक मांग पत्र भी सौंपा है। सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि वह बीते 8 वर्षों से बतौर सुरक्षाकर्मी ईमानदारी से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन अब मेडिकल कॉलेज चम्बा में विभिन्न पदों पर कंपनी प्रबंधन द्वारा नियमों की अवहेलना करते हुए भर्ती की जा रही है। पुराने सुरक्षा कर्मियों को बेवजह नौकरी से निकाला जा रहा है और नए-नए लोगों को भर्ती किया जा रहा है जोकि सही नहीं है। उनके परिवार का गुजारा इसी नौकरी के सहारे चल रहा है, ऐसे में यदि उन्हें अकारण नौकरी से निकाला जाता है तो उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ेगा। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि कंपनी प्रबंधन को आदेश दिए जाएं कि बिना प्रशासनिक जांच के किसी भी सुरक्षाकर्मी को नौकरी से ना निकाला जाए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

जवाली के भलूँ में बड़ी चोरी: घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए साथ