चम्बा में एक ढाबे में अचानक आग लगने से लाखों रूपए का नुकसान। - Smachar

Header Ads

Breaking News

चम्बा में एक ढाबे में अचानक आग लगने से लाखों रूपए का नुकसान।

चम्बा में एक ढाबे में अचानक आग लगने से लाखों रूपए का नुकसान 


 चम्बा : जितेन्द्र खन्ना /

 भरमौर एनएच पर दड़ोगा के समीप एक ढाबे में अचानक आग लगने से लाखों रूपए का नुकसान हुआ है। इस हादसे में ढाबा मालिक पुन्नू राम पुत्र ज्ञान चंद भी बुरी तरह झुलस गया है। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा रेफर कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से उसे 2500 रूपए फौरी राहत भी प्रदान कर दी गई है। जानकारी के अनुसार आज सुबह पुन्नू राम जब अपने ढाबे में कार्य कर रहा था तो अचानक आग लग गई। ढाबे से धुआं उठता देख आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुन्नू राम को बाहर निकाला। आग लगने से वह काफी झुलस गया था। उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज चम्बा भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया है। इस घटना में ढाबे में मौजूद 2 कमरों, शौचालय और स्टोर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। एसडीएम चम्बा प्रियांशु खाती ने बताया कि नुकसान का आंकलन करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं