संदेश

हिन्दु त्योहारों को क्रमशः एक ही दिन मनाने की तिथियों की विश्व हिन्दु परिषद को घोषणा करनी चाहिए :- प्रवीन कुमार

चित्र
  हिन्दु त्योहारों को क्रमशः एक ही दिन मनाने की तिथियों की विश्व हिन्दु परिषद को घोषणा करनी चाहिए :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक   हमारे हिन्दू त्योहार हमारी आस्था, परंपरा और संस्कृति के जीवंत प्रतीक हैं। होली जैसे पावन पर्व केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश भी देते हैं। किंतु अक्सर यह देखने में आता है कि विभिन्न पंचांगों अथवा मतभेदों के कारण कई त्योहार दो-दो दिनों तक मनाए जाते हैं, जिससे आम जनमानस में भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है और सामाजिक समन्वय प्रभावित होता है। यह प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा कि समय की आवश्यकता है कि सभी धर्माचार्य, ज्योतिषाचार्य एवं संबंधित संस्थाएँ एकमत होकर वैज्ञानिक आधार तथा सर्वमान्य पंचांग के अनुसार त्योहारों की तिथि निर्धारित करें । उन्होंने कहा कि यदि एक ही दिन पूरे देश और समाज में त्योहार मनाया जाए तो सर्वत्र एकता, उत्साह और सामूहिकता की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी। प्रवीन कुमार ने उदाहरण द...

रिवालसर में भाजपा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक, 8 मार्च को होगा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण शिविर

चित्र
  रिवालसर में भाजपा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक, 8 मार्च को होगा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण शिविर रिवालसर : अजय सूर्या /  भारतीय जनता पार्टी रिवालसर मंडल के कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष  राजेंद्र राणा ने की। बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय 2026 मंडल प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और वैचारिक सुदृढ़ता पर जोर दिया तथा प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय 2026 मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 8 मार्च 2026 को प्रातः 8:00 बजे से रिवालसर स्थित लोमस ऋषि सराय में किया जाएगा। बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिविर को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए संगठन स्तर पर पूर्ण सहयोग और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि यह प्रशिक्षण श...

बरोट में दिनदिहाड़े हुई चोरी,

चित्र
  बरोट में दिनदिहाड़े हुई चोरी, क्षेत्र में दहशत का माहौल फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / आपको बता दें पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ते बरोट में मंगलवार को दिनदिहाड़े ही एक घर में चोरी हो गई हैं जिस कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल बन आया है. घर की मालकिन कमलेश कुमारी पत्नी माडू राम ने बताया वह फतेहपुर गई हुई थी. वहीं उसका पति दिहाड़ी लगाने गया था. कि पीछे से चोरो ने घर के दरबाजे का ताला तोड़ कर अंडर रखी एक हजार रु नगदी चुरा ली. वताया इसकी जानकारी उन्हें दोहपर बाद करीब एक बजे लगी ज़ब वह घर बापिस पहुंची तो देखा ताला टूटा पड़ा था, व अंडर रखी पेटी खुली पड़ी थी. वहीं दूसरे कमरे के बैड को नुक्सान पहुंचाया गया था. बताया चोरी की रिपोर्ट अभी तक पुलिस में नहीं दी गई है.

चंबा के आराध्य देव श्री लक्ष्मी नाथ मंदिर में भक्तिमय होली उत्सव आयोजित

चित्र
चंबा के आराध्य देव श्री लक्ष्मी नाथ मंदिर में भक्तिमय होली उत्सव आयोजित चंबा के आराध्य देव श्री लक्ष्मी नाथ मंदिर में होली के पावन अवसर पर कल सायं 5:00 बजे से 7:00 बजे तक श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भव्य एवं भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा चंबा द्वारा उद्घोषित कार्यक्रम के अंतर्गत चंबा के समस्त सनातनी परिवारों की ओर से मंदिर परिसर में एकत्र होकर भगवान श्री लक्ष्मी नाथ जी को होली अर्पित कर उत्सव का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान  लता शर्मा एवं रोहित शर्मा की भजन मंडलियों द्वारा पारंपरिक होली गायन प्रस्तुत किया गया, जिससे समूचा वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया। श्रद्धालु भजन-संगीत में भाव-विभोर होकर भगवान के चरणों में गुलाल एवं पुष्प अर्पित करते रहे। बाद में श्रद्धालुओं ने भगवान जी के समक्ष फूलों एवं गुलाल की होली खेली तथा प्रसाद वितरण किया गया। पूरे मंदिर मंडप में सतरंगी गुलाल की छटा बिखर गई, जिससे वातावरण अत्यंत मनोहारी एवं आध्यात्मिक दिखाई दिया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने ऐसे आयोजनों को समाज में एकता, प्रेम और सांस्कृतिक परं...

राजकीय प्राथमिक पाठशाला दर कोटी, शिक्षा खंड कियानी में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

चित्र
  राजकीय प्राथमिक पाठशाला दर कोटी, शिक्षा खंड कियानी में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, विविध कार्यक्रम आयोजित राजकीय प्राथमिक पाठशाला दर कोटी शिक्षा खंड कियानी में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया  कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अभिभावक सहभागिता तथा समाज में सकारात्मक संदेश देना रहा। बैठक की अध्यक्षता  आशा कुमारी स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने की l  सर्वप्रथम विद्यालय में पुस्तक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत सभी विद्यार्थियों को समय पर निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें प्रदान की गईं, ताकि वे सत्र के प्रारंभ से ही नियमित रूप से अध्ययन कर सकें। इस अवसर पर बच्चों में नए सत्र के प्रति उत्साह और लगन देखने को मिली। इसके उपरांत “ शिक्षा संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों के साथ बच्चों की शिक्षा, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से “पहली शिक्षक माँ”की भूमिका को रेखांकित करते हुए बताया गया कि बच्चे के जीवन की पहली प...

पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन चम्बा की बैठक में सरकार के खिलाफ रोष

चित्र
  पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन चम्बा की बैठक में सरकार के खिलाफ रोष पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन चम्बा खंड इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष लेख राज ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में चम्बा शहर और ग्रामीण इकाई के पेंशनरों ने भारी संख्या में भाग लिया और सरकार के प्रति अपना कड़ा रोष व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि 70 वर्ष से कम आयु के पेंशनर, जो 2016 तक सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें सेवानिवृत्ति लाभों से वंचित रखा गया है। पेंशनरों को लीव एनकैशमेंट, ग्रेच्युटी और कम्यूटेशन की बकाया राशि अभी तक नहीं मिली है। सरकार द्वारा डी.ए. की किस्तों की अधिसूचना जारी न होने पर भी नाराजगी जताई गई। वर्ष 2025 में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की पेंशन भी अभी तक निर्धारित नहीं की गई है, जबकि एक साल का समय बीत चुका है। उनके मामले ए.जी. कार्यालय में लंबित पड़े हैं। चिकित्सा बिलों का भुगतान बजट की कमी के कारण विभिन्न कार्यालयों में लंबे समय से अटका हुआ है। बैठक में बिजली बोर्ड द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों का एसोसिएशन ने कड़ा विरोध किया। साथ ही इसे जनता के हित के विरुद्ध बताते हुए तुरंत रोकन...

नशे के खिलाफ सामुहिक सहभागिता जरूरी, मिलकर लड़ना होगा- आशीष बुटेल

चित्र
  नशे के खिलाफ सामुहिक सहभागिता जरूरी, मिलकर लड़ना होगा- आशीष बुटेल पालमपुर के राज्य स्तरीय होली महोत्सव-2026 में रन फॉर पालमपुर का आयोजन हुआ पालमपुर नशे के खिलाफ लड़ने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होना होगा। सामुहिक सहभागिता से इसे काबू पाया जा सकता है। पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने आज यह अपील करते हुए कहा कि राज्य स्तरीय होली महोत्सव में इस साल कई नई पहल शुरु की है। इसमें से चिट्टे के खिलाफ रन फॉर पालमपुर मैराथन का आयोजन भी शामिल है।  उन्होंने इस आयोजन के लिए प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस साल महोत्सव में महानाटी और मिस पालमपुर के तौर पर नए आयोजनों को शामिल करवाया गया है। उन्होंने इस कार्य के लिए प्रशासन को शुभकामनाएं भी दी।  नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ‘रन फॉर पालमपुर’ का आयोजन प्रातः 8:30 बजे किया गया। इस कार्यक्रम को विधायक आशीष बुटेल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह आयोजन होली उत्सव-2026 के अंतर्गत होली मेला कमेटी पालमपुर द्वारा किया गया। दौड़ का शुभारंभ पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह से हुआ। जिसमें व...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: