आखिर कांग्रेस हाई कमान ने मुख्यमंत्री की सलाह पर कांगड़ा का प्रत्याशी राज्यसभा के लिए बनाया
आखिर कांग्रेस हाई कमान ने मुख्यमंत्री की सलाह पर कांगड़ा का प्रत्याशी राज्यसभा के लिए बनाया नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा राजनीतिक दांव खेलते हुए प्रदेश में सियासी राजनीतिक दलों में खलबल मच गईं l इस दाब को लोग मुख्यमंत्री की सियासी शतरंज बता रहे है l पार्टी हाई कमान ने मुख्यमंत्री की सलाह पर राज्यसभा के लिए कांगड़ा क्षेत्र से उम्मीदवार उतारकर नई सियासी चर्चा छेड़ दी हैl कांग्रेस हाई कमान के इस निर्णय से क्षेत्रीय संतुलन और राजनीतिक रणनीति के तौर पर यह समझा जा रहा है कि कांग्रेस हाई कमान की नजर अब प्रदेश के सबसे बड़ा जिला कांगड़ा पर होगीl कांगड़ा हिमाचल का सबसे बड़ा जिला होने के साथ-साथ प्रदेश की राजनीति में भी अहम भूमिका निभाता है, ऐसे में यहां से उम्मीदवार उतारना कांग्रेस का सोचा-समझा कदम माना जा रहा है। इससे पहले विप्लव ठाकुर भी राज्यसभा के सांसद जिला कांगड़ा से रह चुकी हैं l राजनीतिक गलियारों में इस फैसले के बाद चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस संगठन और सरकार दोनों स्त...