संदेश

डीम गांव में आगजनी पीड़ितों को मिली राहत, ‘नोफल एक उम्मीद चेरिटेबल ट्रस्ट’ ने बढ़ाया मदद का हाथ

चित्र
  डीम गांव में आगजनी पीड़ितों को मिली राहत, ‘नोफल एक उम्मीद चेरिटेबल ट्रस्ट’ ने बढ़ाया मदद का हाथ  शिमला : गायत्री गर्ग / आज नोफल एक उम्मीद चेरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से जुब्बल की पराली पंचायत के डीम गाँव में हाल ही में हुई आगजनी की घटना से प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गुरमीत सिंह , भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री  सुशील कदशोली  तथा युवा मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक संजय बस्टा  ने प्रभावित परिवारों से भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने  देविन्दर बंटा  एवं  मोहिंदर बंटा  के निवास पर जाकर उनके दुःख में सहभागी बनते हुए गहरी संवेदना प्रकट की तथा इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़े रहने का विश्वास दिलाया। इस दौरान टीम द्वारा जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की गई, जिससे उन्हें त्वरित राहत प्रदान की जा सके। इस अवसर पर कहा गया कि सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना के साथ स...

चंगर की ' प्रेक्षा ' ने पहले सैनिक स्कूल की परीक्षा और अब नवोदय विद्यालय में मारी बाजी

चित्र
  चंगर की ' प्रेक्षा ' ने पहले सैनिक स्कूल की परीक्षा और अब नवोदय विद्यालय में मारी बाजी शाहपुर : जनक पटियाल / चंगर क्षेत्र की प्रेक्षा, कहते हैं कि अगर इरादे फौलादी हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो , तो ग्रामीण पृष्ठभूमि की बाधाएं भी सफलता का रास्ता नहीं रोक सकती । कांगड़ा के चंगर क्षेत्र स्थित सरस्वती राजमंदिर (एसआरएम )स्कूल हारचकियां की होनहार छात्रा प्रेक्षा चौधरी ने अपनी मेहनत से इस बार इस बात को सच कर दी दिखाया है। प्रेक्षा ने वर्ष 2026 की जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है । गौर करने की बात यह है कि प्रेक्षा की यह सफलता कोई इत्तेफाक नहीं है, बल्कि उनकी निरंतर मेहनत का परिणाम है। प्रतिष्ठित जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है इससे पहले प्रेक्षा अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुकी है। साथ ही प्रदेश स्तरीय ब्रेन ऑफ हिमाचल प्रतियोगिता में भी मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया । गुब्बर गांव की रहने वाली प्रेक्षा के पिता संजीव कुमार एक ...

पुलिस बल में बंपर भर्ती और महिलाओं को प्राथमिकता

चित्र
  पुलिस बल में बंपर भर्ती और महिलाओं को प्राथमिकता शिमला : गायत्री गर्ग /  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में अपनी सरकार का चौथा बजट पेश करते हुए राज्य के भविष्य का एक महत्वाकांक्षी खाका (रोडमैप) प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार का मुख्य ध्येय वर्ष 2032 तक हिमाचल प्रदेश को देश का सबसे समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाना है। यह बजट केवल आर्थिक आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें राज्य की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर सुनिश्चित किए गए हैं। नशे के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' और सुरक्षा पर जोर प्रदेश में बढ़ते नशे (चिट्टे) के नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने के लिए सरकार ने पुलिस बल को मजबूत करने का बड़ा फैसला लिया है। बजट की मुख्य घोषणाएं इस प्रकार हैं: 1,000 कांस्टेबलों की भर्ती: कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए 1,000 नए पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी। पदोन्नति के अवसर: पुलिसकर्मियों के करियर ग्राफ को सुधारने के लिए कांस्टेबलों को हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नत करने का प्रावधान किया ...

प्रदेश सरकार का चौथा बजट स्वप्र समान : राकेश शर्मा

चित्र
  प्रदेश सरकार का चौथा बजट स्वप्र समान : राकेश शर्मा बजट में कटौति से स्पष्ट है, धरातल पर नहीं उतरेंगी योजनाएं धर्मशाला भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा ने प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर तंज कसा है। राकेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के बजट के पहले आंकड़े से ही स्पष्ट हो जाता है कि यह बजट स्वप्र समान है। इस बार का बजट, पिछले वर्ष के बजट की अपेक्षा लगभग 4 हजार करोड़ कम है, ऐसे में बजट में जिन योजनाओं का जिक्र किया गया है, मेरी नजर में वो स्वप्र समान ही हैं। कुछ योजनाओं का सीएम ने बजट में जिक्र किया है, जो कि केंद्र प्रायोजित योजनाएं हैं, जिनके लिए केंद्र से पैसा आना है। दस झूठी गारंटियों पर सरकार सत्तासीन हुई है। महिलाओं को 1500 रुपये की बात सीएम ने फिर घोषणा की है, जिसमें एक लाख महिलाओं को 1500 रुपये का लाभ देने की बात कही गई है, जबकि प्रदेश में 28 लाख महिलाएं हैं। सरकार का चौथा वर्ष चल पड़ा है और सरकार को लगातार महिलाओं को ठगने का काम ही कर रही है। मुख्यमंत्री ने बजट में जो घोषणाएं की है, उनके धरातल पर उतरने पर संशय है, अगला वर्ष चुनावी वर्ष होगा और जनता...

पंचरुखी में पैरामिलिट्री कल्याण संगठन की बैठक संपन्न, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

चित्र
पंचरुखी में पैरामिलिट्री कल्याण संगठन की बैठक संपन्न, शहीदों को दी श्रद्धांजलि आज दिनांक 21 मार्च 2026 में पैरामिलिट्री कल्याण संगठन पालमपुर की बैठक अंबेडकर भवन पंचरुखी में कार्यकारिणी अध्यक्ष सीएस खरवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक की शुरुआत वन्देमातरम गीत , दीप प्रज्वलित कर दो मिनट का मोन रख कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में बीएसएफ ,सीआरपीएफ, आईटीबीपी ,एसएसबी, सीआईएफ फोर्सेस के सदस्य एवं वीर नारियां उपस्थित रही । बैठक में सदस्यों ने अपनी समस्याओं को बताया जिसमें कुछ समस्याओं का सभा दौरान ही निवारण किया गया और गंभीर समस्याओं को संबंधित मुख्यालयों को भेजा गया । उपाध्यक्ष किशोरी लाल मनकोटिया ने संगठन में अभी तक हुए खर्चे- बचत का पुरा ब्योरा सभा को बताया। बैठक में सदस्यों ने लम्बे समय से सेंट्रलाइज्ड लिक्विड मैनेजमेंट सिस्टम के तहत् मदिरा वितरण नहीं होने पर रोष प्रकट किया गया । उस पर अध्यक्ष महोदय ने बताया की इस विषय पर हैडक्वार्टर से मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल तक सभी बलों को मदिरा की शुरूआत हो सकती है। प्र...

खूनी नहर में कूदकर बचाई युवक की जान, पूर्व प्रधान बालक राम कौशल बने ‘जीवन रक्षक’ की मिसाल

चित्र
  खूनी नहर में कूदकर बचाई युवक की जान, पूर्व प्रधान बालक राम कौशल बने ‘जीवन रक्षक’ की मिसाल नेरचौक : अजय सूर्या /  “जाको राखे सइयां, मार सके ना कोय” कहावत उस समय सच साबित हुई जब दयारगी पंचायत के पूर्व प्रधान  बालक राम कौशल ने अपनी जान की परवाह किए बिना बहती नहर में कूदकर एक युवक को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएसएल (BBMB) प्रोजेक्ट की तेज बहाव वाली नहर, जिसे स्थानीय लोग “खूनी नहर” के नाम से जानते हैं, में एक नौजवान अचानक गिरकर डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोग ठंड और तेज बहाव के चलते केवल तमाशबीन बने रहे। ऐसे में कड़ाके की ठंड के बावजूद बालक राम कौशल बिना लाइफ जैकेट और सुरक्षा साधनों के नहर में कूद पड़े। उन्होंने बहते पानी में संघर्ष करते हुए युवक तक पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला और उसकी जान बचाई। यह पूरा घटनाक्रम बेहद जोखिम भरा था, लेकिन कौशल ने निस्वार्थ भाव और साहस का परिचय देते हुए मानवता की अनूठी मिसाल पेश की। स्थानीय लोगों ने बालक राम कौशल के इस साहसिक कार्य की जमकर सराहना की है। क्षेत्र में उन्हें “जीवन रक्षक” के रूप में ज...

निक्कू बाबा दंगल में रफी पहलवान ने जीती बड़ी माली

चित्र
 निक्कू बाबा दंगल में रफी पहलवान ने जीती बड़ी माली  फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / आपको बता दें उपमंडल के बनाल में आयोजित निक्कू बाबा दंगल दोरान रफी पहलवान होशियारपुर ने जग्गा पहलवान अजनाला को हरा कर बड़ी माली अपने नाम. की. इस दोरान जानकारी देते हुए कमेटी की तरफ से मेशी शर्मा, तिलक राज शर्मा, काला शर्मा, देसराज, सतीश शर्मा,विशाल कुमार, मोनू, अनिल पराशर पन्ना लाल सहित अन्य ने बताया निक्कू बाबा की जयंती के उपलक्ष्य पर हर वर्ष क्षेत्र के लोगों के सहयोग से दंगल का आयोजन करवाया जाता है. जिसमे हिमाचल के साथ -साथ पंजाब, हरियाणा व अन्य कुछ राज्यों के पहलवानो ने अपनी -अपनी कुश्ती के जौहर दिखाए. बताया इस दोरान करीब 250 कुश्तीयाँ करवाई गईं. इस मौक़े पर सैंकड़ो की तादाद में दंगल प्रेमी उपस्थित रहे.

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: