राजकीय महाविद्यालय चंबा में ‘आरोहन’ विदाई समारोह, पल्लवी व तुषार बने मिस्टर-मिस फेयरवेल

 राजकीय महाविद्यालय चंबा में ‘आरोहन’ विदाई समारोह, पल्लवी व तुषार बने मिस्टर-मिस फेयरवेल


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

राजकीय महाविद्यालय चम्बा के विज्ञान स्नातक संकाय (जीव विज्ञान) बी एस सी मेडिकल द्वितीय व प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा बी एस सी तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह (आरोहन) का आयोजन किया गया। 

उक्त जानकारी देते हुए विज्ञान संकाय के समन्वयक डॉ मनेश वर्मा ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान डॉ मनेश वर्मा, डॉ पूनम, प्रोफेसर सुमित, प्रोफेसर अविनाश, प्रोफेसर सचिन भारद्वाज, प्रोफेसर सचिन ठाकुर, डॉ सुनील, प्रोफेसर अंजना विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे। 

सर्वप्रथम विद्यार्थियों द्वारा सभी विशिष्ट अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर व बैज लगाकर औपचारिक स्वागत किया । समस्त उपस्थित अध्यापकों ने उत्साहवर्धक व प्रेरणादायक सम्बोधन में कहा कि सभी शिक्षार्थी पूरी तन्मयता और लग्न से कार्य करें और अपने क्षेत्र, अभिभावक और हिमाचल का नाम रोशन करें । उन्होंने कहा की चम्बा जिला को भारत के आकांक्षात्मक जिलों की सूची से बाहर निकालने के लिए शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है जिसके दम पर चम्बा को विकास के पथ पर आगे लाया जा सकता है । 

विदाई समारोह के दौरान कनिष्ठ व वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा गायन, नृत्य, कविता, शायरी, रैंप वाक व अन्य प्रस्तुतियों से सभी का मनोरंजन किया। 

कनिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा अपने वरिष्ठ साथियों के लिए कुछ टास्क भी रखे गए थे, जिसके अनुसार वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुतियाँ की गयीं। 

विदाई समारोह के दौरान बेहतरीन वेश-भूषा और उत्कृष्ट प्रस्तुतीकरण उपरांत विद्यार्थियों व अध्यापकों के निर्णयानुसार पल्लवी को मिस फेयरवेल, तुषार को मिस्टर फेयरवेल, पलक को मिस चार्मिंग तथा विनय को मिस्टर हैंडसम चुना गया।

 विज्ञान संकाय (जीव विज्ञान) बी एस सी मेडिकल द्वितीय व प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी का कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने व विदाई समारोह की शोभा बढ़ाने पर आभार व्यक्त किया गया। 

इस अवसर डॉ मनेश वर्मा, डॉ पूनम, प्रोफेसर सुमित, प्रोफेसर अविनाश, प्रोफेसर सचिन भारद्वाज, प्रोफेसर सचिन ठाकुर, डॉ सुनील, प्रोफेसर अंजना व विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग