रक्तदान शिविर के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नहीं मिल रही वाहन सुविधा, हिमालयन ब्लड डोनर संस्था ने लगाया विभाग पर आरोप
रक्तदान शिविर के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नहीं मिल रही वाहन सुविधा, हिमालयन ब्लड डोनर संस्था ने लगाया विभाग पर आरोप
मंडी : अजय सूर्या /
जिला मंडी की हिमालयन ब्लड डोनर्स संस्था रक्तदान के क्षेत्र में एक अग्रणी संस्था है जो लगातार 100 से अधिक शिविर आयोजित कर 19 हजार से अधिक यूनिट रक्त जरूरतमंदों को प्रदान कर चुकी है लेकिन रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से गाड़ी की व्यवस्था नहीं मिल रही है । डोनर्स अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि कुछ महीनों से हमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से गाड़ी सुविधा उपलब्ध नहीं हो रही है जिससे हमें काफी मुश्किल आ रही है। उन्होंने कहा कि हमने सरकार और स्वास्थ्य विभाग को अवगत करवाया लेकिन इस सुविधा से हम वंचित हैं उन्होंने विभाग और प्रशासन से मांग कि है कि हमें रक्तदान शिविर के लिए गाड़ी की सुविधा दी जाए ताकि हम रक्तदान शिविर आयोजित कर सकें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें