जिला चम्बा में आज ईद उल फितर का त्योहार धार्मिक श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
जिला चम्बा में आज ईद उल फितर का त्योहार धार्मिक श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
चंबा : जितेन्द्र खन्ना /
ईद की सामूहिक नमाज चौगान नंबर पांच में अदा की गई। जामा मस्जिद चम्बा के इमाम मोहम्मद यासीन रजा ने नमाज अदा करवाई। इसके उपरांत समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की शुभकामनाएं दी। जिला चम्बा के अन्य हिस्सों में भी ईद उल फितर का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अंजुमन इस्लामिया के सदर इसरार अली शाह ने कहा कि ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का पवित्र त्योहार है। यह रमजान के 30 दिन के पश्चात चांद देख कर दूसरे दिन मनाया जाने वाला एक पर्व विशेष है। रमजान के पूरे महीने में समुदाय के लोग रोजे रखकर अर्थात भूखे-प्यासे रहकर पूरा महीना अल्लाह की इबादत में गुजार देते हैं। इस पूरे महीने को अल्लाह की इबादत में गुजार कर ईद का त्योहार मनाया जाता है। इस खुशी के दिन को ईद-उल-फितर कहते हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें