पंचरुखी में पैरामिलिट्री कल्याण संगठन की बैठक संपन्न, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

पंचरुखी में पैरामिलिट्री कल्याण संगठन की बैठक संपन्न, शहीदों को दी श्रद्धांजलि


आज दिनांक 21 मार्च 2026 में पैरामिलिट्री कल्याण संगठन पालमपुर की बैठक अंबेडकर भवन पंचरुखी में कार्यकारिणी अध्यक्ष सीएस खरवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक की शुरुआत वन्देमातरम गीत , दीप प्रज्वलित कर दो मिनट का मोन रख कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में बीएसएफ ,सीआरपीएफ, आईटीबीपी ,एसएसबी, सीआईएफ फोर्सेस के सदस्य एवं वीर नारियां उपस्थित रही । बैठक में सदस्यों ने अपनी समस्याओं को बताया जिसमें कुछ समस्याओं का सभा दौरान ही निवारण किया गया और गंभीर समस्याओं को संबंधित मुख्यालयों को भेजा गया । उपाध्यक्ष किशोरी लाल मनकोटिया ने संगठन में अभी तक हुए खर्चे- बचत का पुरा ब्योरा सभा को बताया।

बैठक में सदस्यों ने लम्बे समय से सेंट्रलाइज्ड लिक्विड मैनेजमेंट सिस्टम के तहत् मदिरा वितरण नहीं होने पर रोष प्रकट किया गया । उस पर अध्यक्ष महोदय ने बताया की इस विषय पर हैडक्वार्टर से मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल तक सभी बलों को मदिरा की शुरूआत हो सकती है।

प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता मनवीर चन्द कटोच ने बताया की डायरेक्टर सीजीएचएस (सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) द्वारा मिली जानकारी के अनुसार धर्मशाला में बैलेंनेस सेंटर खोलने के लिए बिल्डिंग की मुरम्मत का कार्य चालू हो चुका है और अप्रैल -मई महिने तक वेलनेस सेंटर खोलने का उद्घाटन हो जाने की पूरी सम्भावना है। ।प्रदेश के अन्य सभी अस्पतालों को सीजीएचएस में इम्पैनल करवाने के लिए कार्यवाही की शुरुआत की जा चुकी है। सभी पैरामिलिट्री एवं सेंट्रल कर्मचारियों से आग्रह है कि स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त करने के लिए जल्द CGHS कार्ड बनवा लें।

पैरामिलिट्री कल्याण बोर्ड के गठन के लिए संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष वीके शर्मा एक्स डीआईजी की अध्यक्षता में सरकार से अपनी बात रख चुके हैं । उम्मीद है प्रदेश सरकार इस विषय पर जल्द उचित कदम उठाएगी । जिससे सेवानिवृत्त सदस्यों, वीर नारियों को आ रही समस्याओं का निपटारा जल्द हो सकेगा ।

। बैठक में मुख्य सलाहकार डी आर शर्मा, उपाध्यक्ष किशोरी लाल मनकोटिया,उपसचिव ओ पी डोगरा, खजांची सुरेंद्र पाल, सहायक कमांडेंट किशोरी लाल, सहायक कमांडेंट एफ एस राणा, डिप्टी कमांडेंट रघुवीर सिंह राणा,,कमल सिंह , जोगिंदर सिंह, राजकुमार महाजन प्रितम मनकोटिया, विकरमा देवी, रजनी देवी लगभग 150 सदस्यों एवं वीर नारियों ने सभा में उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग