प्रदेश सरकार का चौथा बजट स्वप्र समान : राकेश शर्मा
प्रदेश सरकार का चौथा बजट स्वप्र समान : राकेश शर्मा
बजट में कटौति से स्पष्ट है, धरातल पर नहीं उतरेंगी योजनाएं
धर्मशाला
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा ने प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर तंज कसा है। राकेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के बजट के पहले आंकड़े से ही स्पष्ट हो जाता है कि यह बजट स्वप्र समान है। इस बार का बजट, पिछले वर्ष के बजट की अपेक्षा लगभग 4 हजार करोड़ कम है, ऐसे में बजट में जिन योजनाओं का जिक्र किया गया है, मेरी नजर में वो स्वप्र समान ही हैं। कुछ योजनाओं का सीएम ने बजट में जिक्र किया है, जो कि केंद्र प्रायोजित योजनाएं हैं, जिनके लिए केंद्र से पैसा आना है। दस झूठी गारंटियों पर सरकार सत्तासीन हुई है। महिलाओं को 1500 रुपये की बात सीएम ने फिर घोषणा की है, जिसमें एक लाख महिलाओं को 1500 रुपये का लाभ देने की बात कही गई है, जबकि प्रदेश में 28 लाख महिलाएं हैं। सरकार का चौथा वर्ष चल पड़ा है और सरकार को लगातार महिलाओं को ठगने का काम ही कर रही है। मुख्यमंत्री ने बजट में जो घोषणाएं की है, उनके धरातल पर उतरने पर संशय है, अगला वर्ष चुनावी वर्ष होगा और जनता अगले वर्ष सरकार से पूछेगी कि सरकार ने पांच वर्ष में क्या किया। राकेश शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि सीएम ने स्वयं के लिए तो रोजगार ले लिया है और अपनी पत्नी को भी विधानसभा पहुंचवा लिया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें