शहीदी दिवस पर मंडी में माय भारत द्वारा मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी' थीम पर विशेष कार्यक्रम होंगे आयोजित
शहीदी दिवस पर मंडी में माय भारत द्वारा मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी' थीम पर विशेष कार्यक्रम होंगे आयोजित
मंडी : अजय सूर्या /
ऑनलाइन क्विज, रील प्रतियोगिता और स्वच्छता/श्रमदान गतिविधियां होगी आयोजित
माय भारत पर युवा करवाएं पंजीकरण
शहीदी दिवस पर 'माय भारत' के तहत पूरे देश में "मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी" विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इन कार्यक्रमों में ऑनलाइन क्विज, रील प्रतियोगिता और स्वच्छता गतिविधियां शामिल हैं। इसी कार्यक्रम के तहत माय भारत मंडी द्वारा यह सभी गतिविधियां आयोजित कि जा रही है। कार्यक्रम के तहत कल पंचवक्त्र मंडी में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा इसके उपरांत एक पदयात्रा 23 मार्च को निकाली जाएगी जोकि सरदार पटेल विश्विद्यालय से शुरू होकर इंदिरा मार्केट में संपन्न होगी। ज़िला युवा अधिकारी भारती मोंगरा ने बताया कि इन कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए माय भारत पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि इसके उपरांत हरियाणा के फरीदाबाद में शहीदी दिवस पर पदयात्रा आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान की तरह ही युवाओं को देश की मिट्टी और शहीदों से जोड़ने का एक डिजिटल प्रयास है। इन गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें