“शहीदी दिवस पर नूरपुर में 421 लोगों ने किया रक्तदान"
“शहीदी दिवस पर नूरपुर में 421 लोगों ने किया रक्तदान" नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर हर साल की तरह इस साल भी शहीदी दिवस के पावन अवसर पर नूरपुर की धरती ने सेवा व समर्पण और देशभक्ति का अनूठा आज एक l उदाहरण प्रस्तुत किया। राणा फार्म, बौढ (नूरपुर) में नूरपुर ब्लड डोनर्स क्लब द्वारा आयोजित राणा फॉर्म बौढ( नूरपुर )रक्तदान शिविर में 421 लोगों ने स्वेच्छा से भाग लेकर रक्तदान कर मानवता की मिसाल कायम की और शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम अरुण शर्मा द्वारा किया गया जबकि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अमर शहीद कमांडो जतिन धीमान की माता ने की। इस अवसर पर मुख्यातिथि व संस्था के सदस्यों द्वारा शहीदों की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गयाl रक्तदानियों की लंबी कतारें लगनीआज सुबह से शुरू हो गई। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, वहीं महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। शिविर में कुल 21 महिलाओं ने रक्तदान कर समाज को प्रेरणादायक संदेश दिया।रक्तदानियों की सुविधा के लिए फ्रूट, जूस, कॉफी, पानी और...