संदेश

“शहीदी दिवस पर नूरपुर में 421 लोगों ने किया रक्तदान"

चित्र
 “शहीदी दिवस पर नूरपुर में 421 लोगों ने किया रक्तदान"  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर हर साल की तरह इस साल भी शहीदी दिवस के पावन अवसर पर नूरपुर की धरती ने सेवा व समर्पण और देशभक्ति का अनूठा आज एक l उदाहरण प्रस्तुत किया। राणा फार्म, बौढ (नूरपुर) में नूरपुर ब्लड डोनर्स क्लब द्वारा आयोजित राणा फॉर्म बौढ( नूरपुर )रक्तदान शिविर में 421 लोगों ने स्वेच्छा से भाग लेकर रक्तदान कर मानवता की मिसाल कायम की और शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम अरुण शर्मा द्वारा किया गया जबकि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अमर शहीद कमांडो जतिन धीमान की माता ने की। इस अवसर पर मुख्यातिथि व संस्था के सदस्यों द्वारा शहीदों की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गयाl रक्तदानियों की लंबी कतारें लगनीआज सुबह से शुरू हो गई। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, वहीं महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। शिविर में कुल 21 महिलाओं ने रक्तदान कर समाज को प्रेरणादायक संदेश दिया।रक्तदानियों की सुविधा के लिए फ्रूट, जूस, कॉफी, पानी और...

सरकार का मतलब न किसी के साथ वे इन्साफी हो ओर न ही अन्याय :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक

चित्र
  सरकार का मतलब न किसी के साथ वे इन्साफी हो ओर न ही अन्याय :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक   सरकार का मतलब न किसी के साथ वे इन्साफी हो ओर न ही अन्याय कुल मिलाकर जो योजनाएं जिनके लिए बनी हैं। उसका फायदा उन परिवारों को मिले । यह बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा हिमाचल विधानसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री  सुखविन्दर सिंह सुक्खू  ने जो वर्ष 2026-27 का बजट विधानसभा में पेश किया । हिमाचल के इतिहास में शायद यह पहला मोका है जहां 3586 करोड़ रुपये की बजट में कटौती की गई है अन्यथा आज तक जिस भी मुख्यमंत्री ने बतौर वित्त मंत्री ने बजट पेश किया विगत वर्ष की तुलना में बजट का आकार बढ़ा है कभी घटा नहीं । मुख्यमंत्री महोदय ने विधानसभा में कहा कि बजट अधिकारियों नहीं उन्होंने खुद बनाया है तो फिर ग्रास रूट धरातल का नेता होने के नाते ऐसे परिवारों की व्यथा , वेदना व पीड़ा का क्यो जिक्र नहीं है। मसलन के तोर पर अन्तोदय पुरुष के नाम से जाने जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री  शान्ता कुमार की अन्तोदय व विकास में जन सहयोग योजना जव...

शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर मंडी के सरी मंच पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

चित्र
  शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर मंडी के सरी मंच पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया मंडी : अजय सूर्या /  शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर मंडी के सरी मंच पर नौजवान सभा, सीटू (CITU) और ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन (AILU) के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 35 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाजसेवा का संदेश दिया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम के महान शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने उनके बलिदान को देश के लिए प्रेरणास्रोत बताया। नौजवान सभा के राज्य अध्यक्ष सुरेश सरवाल और सीटू के जिला महासचिव राजेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जिस समतामूलक और न्यायपूर्ण भारत का सपना देखते थे, आज वह विभिन्न धर्मों, जातियों और आर्थिक असमानताओं के आधार पर बंटता जा रहा है। उन्होंने कहा कि मजदूर, किसान और आम जनता आज भी अनेक समस्याओं से जूझ रही है। ऐसे में जरूरत है कि मेहनतकश वर्ग को संगठित कर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष को तेज किया जाए। तभी वास्तविक अर्थों में शहीदों के सपनों...

पुलिस और जनता का साझा संकल्प! नशा मुक्त समाजन

चित्र
  पुलिस और जनता का साझा संकल्प! नशा मुक्त समाजन नुरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर जिला कांगड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसंतपुर में नशा निवारण समिति की आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक  जिला पुलिस अतिरिक्त अधीक्षक पुलिस अधीक्षक नूरपुर धर्म चन्द वर्मा की सर्किट में आयोजित की गई l इस अवसर पर एएसपी धर्म चन्द वर्मा ने समिति सदस्यों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को नशे की बिक्री और सेवन को जड़ से खत्म करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।जन-सहयोग: बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि नशे के सौदागरों के खिलाफ सफलता तभी मिलेगी जब समाज और पुलिस कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। इसी कड़ी में पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा द्वारा मिलवां पंचायत में भी नशा निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया और नशे के विरुद्ध एकजुट रहने की अपील की गई।पुलिस जिला नूरपुर आपकी सुरक्षा और क्षेत्र की खुशहाली के लिए सदैव तत्पर है।

स्थानीय टोडा पीर मेले की कुश्तियों में बड़ी माली गुरदासपुर के पहलवान सागर ने जीती

चित्र
  स्थानीय टोडा पीर मेले की कुश्तियों में बड़ी माली गुरदासपुर के पहलवान सागर ने जीती नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा / स्थानीय टोडा पीर मेले की कुश्तियों में बड़ी माली गुरदासपुर के पहलवान सागर व लम्बानाल के पहलवान सोनू तथा छोटी माली होशियारपुर के पहलवान रिंकू व पठानकोट के पहलवान मिंदा के बीच हुई। देर रात तक चली इन कुशतियों को आयोजकों ने बराबरी पर घोषित कर दिया। मेले का आयोजन रविवार को टोडा पीर मन्दिर प्रांगण में किया गया। कुशतियों के आयोजन में भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मेला कमेटी को 21 हज़ार रूपये सहयोग दिया। जबकि पीसी विश्वकर्मा विशेष आमंत्रित सदस्य उपस्थित रहे।    मेले में मुख्य आकर्षण कुश्तियां रहीं। स्थानीय पहलवानों के अलावा पंजाब, हरियाणा व जम्मू के पहलवानों ने अपने दांव पेंच लगाकर एक दूसरे को पटकने में जो मशक्कत की उसका दर्शकों ने खूब आनन्द उठाया।   मेला कमेटी आयोजकों ने बड़ी माली 21 हज़ार रुपये व छोटी माली 15 हज़ार रुपये इनाम रखा था। मेले में दर्शकों से अधिक पहलवानों की उपस्थिति देख कर दर्शक भी गदगद ...

वायरल हो रहे खराब सीमेंट का वीडियो निकला चकवाड़ी पंचायत का,

चित्र
  वायरल हो रहे खराब सीमेंट का वीडियो निकला चकवाड़ी पंचायत का, स्थानीय शख्स ने कार्रवाही को की अपील फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / सोमवार को खराब सीमेंट का वीडियो सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा था. जिसकी ज़ब मिडिया द्वारा छानबीन की गईं तो उक्त वीडियो बिकास खंड फतेहपुर की पंचायत चकबाड़ी का निकला. वहीं चकबाड़ी निबासी  छज्जू राम शर्मा ने फतेहपुर में मिडिया से रूबरू होते हुए बताया कि उनका डंगे का कार्य कुछ बकाया था. जिसे पूरा करने के लिए पंचायत द्वारा उन्हें सीमेंट मुहैया करवाना था. वहीं ज़ब सोमवार को सीमेंट लेने गोदाम पहुंचा तो सारा सीमेंट पत्थर बना हुआ था. बताया सीमेंट पत्थर होने पर उन्होने एतराज जताया तो पंचायत सचिव का कहना रहा आपको यही सीमेंट मिलेगा. बताया इसके बारे में उन्होने बीडीओ फतेहपुर से फोन पर सम्पर्क किया तो उन्होने फोन नहीं उठाया. वहीं कार्यलय पहुंच सुपरिडेंट को सारी बात बताई गईं. उन्होने सरकार व बिभाग से उक्त मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाही को अपील की है ताकि सरकारी संपति का नुक्सान होने से बच पाए.

दादा ने पोते को मारी गोली, पोता गंभीर

चित्र
  दादा ने पोते को मारी गोली, पोता गंभीर  नेरचौक : अजय सूर्या /  मंडी जिला के बल्ह उपमंडल के लोहारा गांव में एक सनकी दादा ने अपने ही पोते को गोली मार दी। पोता गंभीर रूप से घायल है जिसे पीजीआई में उपचार चल रहा है। दादा बहादुर सिंह सेवानिवृत सैनिक बताया जा रहा है और रोजाना शराब के नशीन रहकर आये दिन परिवार से किसी न किसी बहाने लड़ाई झगड़ा करता रहता है। रविवार के दिन भी वह शराब के नशे में था और पोते उमेश कुमार के साथ किसी बात को लेकर बहस करने लगा । तहस में आकर उसने पोते को गोली मार दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपित बहादुर सिंह अपनी लाइसेंसी बंदूक हमेशा अपने पास ही रखता था और गोली।मरने का डर दिखाता रहता था। पहले पोते के साथ बहस की पिता घर के सामने बने रसोई घर में चल गया। जैसे ही वह बाहर निकला दादा ने उसे गोलिया दी। गोली करीब से लगने पर वह गंभीर घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों द्वारा नेरचौक मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए ले जाया गया। बताया जा रहा है कि जैसे ही आसपास के लोगों गोली कांड का पता चला लोग एकत्रित हो गए। घायल उमेश को जल्द अस्पताल ले गए। वहीं आरोपित बहाद...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: