संदेश

बैहना वार्ड में चुनाव रद्द, सभी उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया; पंचायत में वापसी की मांग तेज

चित्र
  बैहना वार्ड में चुनाव रद्द, सभी उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया; पंचायत में वापसी की मांग तेज नेरचौक : अजय सूर्या /  नगर निगम मंडी के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण वार्ड बैहना में चुनावी प्रक्रिया अचानक थम गई है। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे वार्ड के सभी चारों उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए, जिसके चलते अब इस वार्ड में चुनाव नहीं होगा। यह फैसला क्षेत्र के ग्रामीणों के लगातार दबाव के बाद लिया गया है। पिछले कई दिनों से गांव में बैठकों का दौर चल रहा था, जिसमें लोगों ने साफ तौर पर मांग रखी कि बैहना को नगर निगम से बाहर कर दोबारा पंचायत में शामिल किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2021 में जब बैहना को नगर निगम में शामिल किया गया था, तब भी इसका विरोध हुआ था। उस समय सरकार की ओर से टैक्स में राहत देने और भविष्य में क्षेत्र को निगम से बाहर करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस वार्ड से भाजपा के गुरबचन, कांग्रेस के धनदेव सिंह और निर्दलीय उम्मीदवार कृष्ण भानु व मनसा राम चुनाव मैदान में थे। सभी ने सामूहिक रूप से नामांकन व...

ईवीएम और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस की हार की हताशा और निराशा का प्रमाण : बिहारी लाल शर्मा

चित्र
  ईवीएम और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस की हार की हताशा और निराशा का प्रमाण : बिहारी लाल शर्मा  शिमला : गायत्री गर्ग / जहां-जहां प्रचार करने जाते हैं मुख्यमंत्री सुक्खू, वहां कांग्रेस का होता है सफाया : बिहारी लाल शर्मा भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा का दीपकमल पहुंचने पर जोरदार स्वागत, आगामी चुनावों को लेकर मंथन पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड विजय लोकतंत्र, राष्ट्रवाद और सुशासन की जीत : बिहारी लाल शर्मा कांग्रेस हार के बाद जनता के जनादेश का अपमान करती है, आत्मचिंतन करने को तैयार नहीं : बिहारी लाल शर्मा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा के शिमला स्थित भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर पहुंचने पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन सहित संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बूथ सशक्तिकरण, चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार, कार्य...

धर्मशाला की जनता का सुधीर शर्मा पर अटूट विश्वास, नगर निगम में फिर खिलेगा कमल : डॉ. विशाल नेहरिया

चित्र
धर्मशाला की जनता का सुधीर शर्मा पर अटूट विश्वास, नगर निगम में फिर खिलेगा कमल : डॉ. विशाल नेहरिया विकास, विश्वास और नेतृत्व—धर्मशाला में फिर खिलेगा कमल, सुधीर शर्मा पर जनता को भरोसा स्मार्ट सिटी से आधुनिक धर्मशाला तक—सुधीर शर्मा ने बदली शहर की तस्वीर धर्मशाला भारतीय जनता पार्टी धर्मशाला मंडल अध्यक्ष डॉ. विशाल नेहरिया ने कहा कि धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सुधीर शर्मा ने क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है। धर्मशाला को स्मार्ट सिटी बनाने से लेकर नगर निगम के गठन और विभिन्न विकास परियोजनाओं को क्षेत्र में लाने तक, उन्होंने धर्मशाला का नक्शा बदलने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि विधायक सुधीर शर्मा लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं और विकास कार्यों को गति देने में दिन-रात जुटे हुए हैं। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और शहरी सुविधाओं के विस्तार में उनके प्रयासों का परिणाम आज धर्मशाला की बदली हुई तस्वीर के रूप में साफ दिखाई देता है। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि सुधीर शर्मा का दूरदर्शी नेतृत्व और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्...

मीटर रेंट के नाम पर करोड़ों की वसूली का खेल बंद करे सरकार: एन के पंडित

चित्र
  मीटर रेंट के नाम पर करोड़ों की वसूली का खेल बंद करे सरकार: एन के पंडित नेरचौक : अजय सूर्या /  मण्डी सदर कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता एन के पंडित ने हिमाचल प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बिजली उपभोक्ताओं से “मीटर रेंट” के नाम पर की जा रही करोड़ों रुपये की वसूली को तुरंत बंद किया जाना चाहिए। नेरचौक में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह मुद्दा सीधे तौर पर आम जनता की जेब से जुड़ा हुआ है और सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए। एन के पंडित ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर और मीटर रेंट के नाम पर प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं से लगातार भारी राशि वसूली जा रही है, जबकि बाजार में एक बिजली मीटर की कीमत लगभग 1000 रुपये के आसपास है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मीटर की वास्तविक लागत इतनी कम है, तो वर्षों तक मीटर रेंट के नाम पर उपभोक्ताओं से पैसे क्यों लिए जा रहे हैं। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश में करीब 26 लाख बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ता शामिल हैं। यदि प्रति उपभोक्ता हर महीने औसतन 100 रुपये मीटर रेंट के रूप...

संघर्ष से सम्मान तक : एसपी खुशबीर कौर की प्रेरणादायक कहानी

चित्र
  संघर्ष से सम्मान तक : एसपी खुशबीर कौर की प्रेरणादायक कहानी गरीबी, मुश्किलों और हालातों से लड़कर ओलंपियन बनीं, मां के हौसले ने बेटी को दिया आसमान बटाल : अविनाश शर्मा / ज़िंदगी हर किसी को मौके नहीं देती, कई बार वह इंसान को परखती है। लेकिन जो इन परीक्षाओं में डटकर खड़ा रहता है, वही इतिहास रचता है। एसपी खुशबीर कौर की कहानी भी कुछ ऐसी ही है—संघर्ष, साहस और अटूट विश्वास की मिसाल। अमृतसर जिले के छोटे से गांव रसूलपुर (निका) में जन्मी खुशबीर कौर की जिंदगी ने बचपन में ही करवट ले ली थी। महज 6 साल की उम्र में पिता का साया सिर से उठ गया। घर में तीन बेटियां और मां—जिम्मेदारियों का पहाड़, लेकिन मां जसबीर कौर ने हार नहीं मानी। गाय पालकर, कपड़े सिलकर उन्होंने घर चलाया और बेटियों को सपने देखने की ताकत दी। कच्चे घर की उस मिट्टी में पली खुशबीर ने कभी हालातों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। छोटी उम्र में ही खेलों के प्रति उनका रुझान साफ दिखाई देने लगा। जिला स्तर पर उनकी प्रतिभा ने कोचों का ध्यान खींचा और यहीं से उनकी जिंदगी ने नई दिशा पकड़ी। एक समय ऐसा भी था जब जूनियर नेशनल में भाग लेने ...

चम्बा वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक का आयोजन होटल इरावती में किया गया

चित्र
  चम्बा वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक का आयोजन होटल इरावती में किया गया  चंबा : जितेंद्र खन्ना / जिसकी अध्यक्षता संगठन के प्रधान ओमप्रकाश गोस्वामी ने की। बैठक के दौरान शहर की सुरक्षा और जनहित से जुड़े दो ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। एसोसिएशन ने चम्बा शहर की संकरी गलियों और सघन आबादी को देखते हुए ऐतिहासिक फायर हाइड्रेंट सिस्टम को पुनर्जीवित करने की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया। बैठक में याद दिलाया गया कि वर्ष 1935-36 के भीषण अग्निकांडों के बाद, तत्कालीन चम्बा नरेश ने 1939 में शहर को सुरक्षित करने के लिए 102 हाइड्रेंट पॉइंट स्थापित किए थे, जो अब प्रशासनिक उपेक्षा के कारण दम तोड़ चुके हैं। इनमें से कई पॉइंट सड़कों के नीचे दब गए हैं तो कई जलविहीन हो चुके हैं। एसोसिएशन ने सदर विधायक नीरज नैयर द्वारा अग्निशमन प्रणाली के लिए स्वीकृत 7 करोड़ रुपए की राशि का स्वागत करते हुए प्रशासन से मांग की है कि इस बजट का उपयोग ऐतिहासिक प्रणाली को आधुनिक बनाने और उसे शीघ्र क्रियान्वित करने में किया जाए। ​इसके अतिरिक्त बैठक में केंद्र सरकार के विद्युत संशोधन विधेयक 2025 के ...

राजकीय आर्य महाविद्यालय, नूरपुर के बी.वॉक रिटेल मैनेजमेंट छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों में शानदार प्लेसमेंट

चित्र
  राजकीय आर्य महाविद्यालय, नूरपुर के बी.वॉक रिटेल मैनेजमेंट छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों में शानदार प्लेसमेंट नूरपुर : विनय महाजन /  राजकीय आर्य महाविद्यालय, नूरपुर के बी.वॉक (रिटेल मैनेजमेंट) पाठ्यक्रम ने एक बार फिर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करते हुए सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ है। इस पाठ्यक्रम के छात्रों का चयन देश की प्रतिष्ठित रिटेल कंपनियों—रिलायंस रिटेल, क्रोमा, टाटा ट्रेंट, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, पैंटालून्स, प्यूमा, एडिडास, सुपरड्राय, कैप्सन्स तथा यू.एस. पोलो असोसिएशन आदि में हुआ है।एजुजिन लर्निंग प्रा. लि. के प्रशिक्षण सहयोग से संपन्न इस प्लेसमेंट प्रक्रिया में कुल 21 छात्रों में से 15 छात्रों ने सफलता प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। सफल विद्यार्थियों में सनी, अमोल, तानिया चौधरी, तानिया, नाजिया अख्तर, नजमा, अभय, जतिन कुमार, मानसी राणा, दीक्षा, प्रिया, सोनिया, मुस्कान तथा किरण बाला आदि के नाम प्रमुख हैं।महाविद्यालय के नोडल अधिकारी मनजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रों ने सैद्धांतिक अध्ययन के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण में भी उत्कृष...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: