राशी के अनुसार जानें अक्षय तृतीया में कौन सी वस्तु खरीदें व जानें आज का पंचांग - Smachar

Header Ads

Breaking News

राशी के अनुसार जानें अक्षय तृतीया में कौन सी वस्तु खरीदें व जानें आज का पंचांग

राशी के अनुसार जानें अक्षय तृतीया में कौन सी वस्तु खरीदें व जानें आज का पंचांग 



वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 22 अप्रैल, शनिवार को है। इस दिन सौभाग्य, आयुष्मान, सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि आदि कई शुभ योग बन रहे हैं, जिससे इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है।अक्षय तृतीया के दिन 6 शुभ योग बने हैं. अक्षय तृतीया पर स्वयं सिद्ध मुहूर्त होता है, पूरे दिन अबूझ मुहूर्त होने के कारण कोई भी शुभ कार्य करने के लिए पंचांग देखने की जरूरत नहीं होती है.इस दिन सोना, चांदी, वाहन, मकान, दुकान, प्लॉट आदि की खरीदारी करना शुभ माना जाता है.  

अक्षय तृतीया पर विवाह, गृह प्रवेश, सगाई, मुंडन आदि जैसे मांगलिक कार्य भी किए जाते हैं. लेकिन आज अक्षय तृतीया के दिन विवाह नहीं हो पाएगा. आइए जानते हैं 

आज अक्षय तृतीया पर मांगलिक कार्यों के कारक ग्रह देव गुरु बृहस्पति अस्त हैं. गुरु का मेष राशि में गोचर अस्तावस्था में है. गुरु का उदय 27 अप्रैल को होगा. गुरु के अस्त होने से मांगलिक कार्य नहीं होते हैं.

मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई कोई भी चीज लंबे समय तक उपयोग में बनी रहती है और घर में सुख-समृद्धि लाती है। आगे जानिए अक्षय तृतीया पर आप राशि अनुसार क्या खरीद सकते हैं.


मेष राशि

इस राशि के लोग अक्षय तृतीया पर चांदी खरीद सकते हैं। इससे इनके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। इससे संचित धन में वृद्धि होती है। इन्वेस्मेंट के लिए भी ये दिन शुभ है।


वृष राशि

अक्षय तृतीया इस राशि के लोग कोई भी मूल्यवान धातु खरीद सकते हैं। इससे इन्हें शुभ फल मिल सकते हैं। इस राशि का स्वामी शुक्र है जो सुख, संपन्नता का प्रतिनिधित्व करते हैं।


मिथुन राशि

इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोगों को सोने के आभूषण खरीदने चाहिए और हरे रंग का घरेलू सामान खरीदना उनके लिए फलदायी रहेगा क्योंकि ये बुध का रंग है।


कर्क राशि

इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। इस राशि के लोगों को आखा तीज पर चांदी के आभूषण खरीदना चाहिए। चांदी का श्रीयंत्र खरीदकर अपनी तिजोरी में रखने से भी इन्हें फायदा होगा।


सिंह राशि

इस राशि के स्वामी सूर्यदेव है। इस राशि को तांबा और सोना खरीदना श्रेष्ठ रहेगा। अक्षय तृतीया तांबे के बर्तन और सोने की वस्तु खरीदने से इन पर देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।


कन्या राशि

इस राशि का स्वामी बुध है जो कांसा का प्रतिनिधि है। इस राशि के लोगों को अक्षय तृतीया पर कांसे या हाथी-दांत से बनी चीजों की खरीदी करनी चाहिए। कांसा में निवेश भी कर सकते हैं।


तुला राशि

इस राशि के स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोग इलेक्ट्रानिक चीजें और सोने-चांदी के आभूषण खरीद सकते हैं। इससे सुख समृद्धि मिलेगी और माता लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहेगी।


वृश्चिक राशि

इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोगों को अक्षय तृतीया पर सोना और पीतल खरीदना चाहिए। अचल संपत्ति जैसे फ्लैट, प्लॉट या मकान भी खरीद सकते हैं या निवेश कर सकते हैं।


धनु राशि

इस राशि का स्वामी गुरु है। अक्षय तृतीया पर इस राशि के लोग सोना खरीदें तो शुभ रहेगा। सोने में निवेश भी कर सकते हैं। पीले चीजें जैसे हल्दी आदि में खरीदना भी शुभ रहेगा।


मकर राशि

इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि के लोग इलेक्ट्रानिक चीजें जैसे टीवी, फ्रीज, एलसीडी आदि अक्षय तृतीया पर खरीद सकते हैं। इससे शनिदेव का आशीर्वाद इन पर बना रहेगा।


कुंभ राशि

इस राशि का स्वामी भी शनि है। इस राशि के लोग चांदी या स्टील से बनी चीजें खरीद सकते हैं। प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट के लिए भी दिन अच्छा है। वाहन खरीदने के लिए भी ये दिन शुभ है।


मीन राशि

इस राशि का स्वामी गुरु है। अक्षय तृतीया पर ये लोग चांदी के बर्तन या आभूषण खरीदें। चांदी मीन राशि वालों के लिए शुभ धातु मानी गयी है। इससे इन पर कुबेर देवता की कृपा बनी रहेगी।


प्रविष्टे9, वैशाख
द्वितीया, शुक्ल पक्ष, वैशाख
तिथिद्वितीया07:48:42
पक्षशुक्ल
नक्षत्रकृत्तिका23:23:04
योगआयुष्मान09:23:49
करणकौलव07:48:42
करणतैतुल19:42:56
वारशनिवार
माह (अमावस्यांत)वैशाख
माह (पूर्णिमांत)वैशाख
चन्द्र राशि   वृषभ
सूर्य राशि   मेष
रितुग्रीष्म
आयनउत्तरायण
संवत्सरशोभकृत
संवत्सर (उत्तर)पिंगल
विक्रम संवत2080 विक्रम संवत
गुजराती संवत2079 विक्रम संवत
शक संवत1945 शक संवत
Jalandhar, India
सूर्योदय05:53:43सूर्यास्त18:59:14
दिन काल13:05:31रात्री काल10:53:24
चंद्रोदय07:04:12चंद्रास्त21:28:59

सूर्योदय
लग्न  मेष 7°27' , 7°27'
सूर्य नक्षत्रअश्विनीचन्द्र नक्षत्रकृत्तिका

कोई टिप्पणी नहीं