विजय सिंह बने हिमाचल प्रदेश उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रधान

विजय सिंह बने हिमाचल प्रदेश उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रधान


मंडी : हिमाचल प्रदेश राज्य उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ मंडी जिला इकाई के त्रैवार्षिक चुनाव उपायुक्त कार्यालय मंडी के सभागार में पीठासीन अधिकारी अधीक्षक ग्रेड-1 बालकृष्ण पराशर तथा अधीक्षक ग्रेड-2 दलीप गुलेरिया की अध्यक्षता में पूर्ण हुए। जिसमें सर्वसम्मति से विजय सिंह हिमाचल प्रदेश उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रधान निर्वाचित हुए हैं जबकि कुलभूषण शर्मा महासचिव, पृथी पाल सिंह वरिष्ठ उपप्रधान, हुक्म सिंह वरिष्ठ उपप्रधान (चतुर्थ श्रेणी) व सरोज गौतम उपप्रधान (महिला विंग) निर्वाचित हुए हैं। इसमें हिमाचल प्रदेश उपायुक्त कार्यालय के प्रदेशाध्यक्ष राजेश शर्मा विशेष रूप में उपस्थित रहे। बैठक में निवर्तमान मंडी इकाई के जिलाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने पिछले 3 वर्षों में कर्मचारियों के हित में किये गये कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया तथा पिछले 3 वर्षों का लेखा जोखा प्रस्तुत करके पिछली कार्यकारिणी को भंग किया। चुनाव में मंडी जिला के समस्त इकाइयों के प्रधान/महासचिव व प्रतिनिधियों ने भाग लिया। हाउस ने अन्य पद भरने हेतु नवनियुक्त कार्यकारिणी को अधिकृत किया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हिमाचल प्रदेश उपायुक्त कार्यालय के प्रदेशाध्यक्ष राजेश शर्मा द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनियुक्त कार्यकारिणी ने समस्त कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया तथा विश्वास दिलाया कि पूर्व की भांति नई कार्यकारिणी भी कर्मचारियों की हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग