घंटाघर पर उगा पीपल पहुंचा रहा है बिल्डिंग को नुक्सान, समाजसेवियों ने नगर निगम से की पीपल हटवाने की मांग
घंटाघर पर उगा पीपल पहुंचा रहा है बिल्डिंग को नुक्सान, समाजसेवियों ने नगर निगम से की पीपल हटवाने की मांग
घंटाघर की घड़ी भी ठीक करवाने की मांग
![]() |
घंटाघर के ऊपर ऊगा हुआ पीपल व समाजसेवी |
अबोहर (शर्मा/सोनू): बाजार नं. 9 के बाहर ऐतिहासिक घंटाघर पर उगा हुआ पीपल कभी भी एतिहासिक इमारत को तहस-नहस कर सकता है। इसके अलावा घंटाघर पर लगी घड़ी भी काफी समय से बंद पड़ी है। समाजसेवी राजू चराया, रजत लूथरा व संजय उर्फ राजू ने कि घंटाघर अबोहर की ऐतिहासिक धरोहर है। जल्द ही इसे न संभाला गया तो यह खंडहर में तबदील हो जायेगा। उन्होंने ने नगर निगम व राजनेताओं से मांग की है कि घंटाघर पर ऊगे हुए पीपल को जल्द से जल्द हटाया जाये। यह बिल्डिंग काफी पुरानी है और यदि पीपल ज्यादा बड़ा हो गया तो यह बिल्डिंग को भी नुक्सान पहुंचा सकता है। इसके अलावा घंटाघर की घड़ी भी काफी समय से बंद पड़ी है जिसे जल्द से जल्द ठीक करवाया जाये ताकि घंटाघर की शान बरकरार रहे।
कोई टिप्पणी नहीं