राजकीय माध्यमिक पाठशाला कसाकड़ा में पर्यावरण के प्रति विद्यार्थियों को जागरुक करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
राजकीय माध्यमिक पाठशाला कसाकड़ा में पर्यावरण के प्रति विद्यार्थियों को जागरुक करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
चंबा : जितेंद्र खन्ना /
कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जडेरा की अध्यापिका पूजा शर्मा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक किया। साथ ही उन्हें जीवन में समय-समय पर पौधारोपण करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। पूजा ने कहा कि प्रकृति के नियमों का उल्लंघन करके इस प्राकृतिक वातावरण को नष्ट ना करें। पर्यावरण से होने वाली हानि से प्राकृतिक आपदाएं आती हैं, जिनसे पौधारोपण करके बचाव किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्लास्टिक की खोज हमारी जरूरत और सुविधा के लिए की गई थी। लेकिन अब यह हमारे पर्यावरण के विनाश का कारण बनता जा रहा है। जमीन से लेकर समुद्र तक, गांव से लेकर शहर तक और मैदान से लेकर पहाड़ तक प्लास्टिक का ही दबदबा है। प्लास्टिक हमारे पर्यावरण को बड़ी तेजी से प्रदूषित करके अत्यधिक नुकसान पहुंचा रहा है। हर एक व्यक्ति को इस समस्या के निवारण के लिए आगे आना होगा। इसे रोकने में अपना बहुमूल्य योगदान देना होगा, तभी हमारी धरती इंसानों के रहने लायक बनी रहेगी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त करने का प्रण लेने का आह्वान भी किया। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ मिलकर विभिन्न प्रजातियों के सीड बॉल्स भी तैयार किए गए, जिन्हें सूखने के बाद बच्चों द्वारा रोपित किया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल की प्रभारी मोनिका कुमारी ने विद्यार्थियों को जागरुक करने के लिए पूजा शर्मा का आभार प्रकट किया। इस मौके पर विद्यार्थियों सहित स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहा।
कोई टिप्पणी नहीं