कतर सरकार द्वारा नौसेना जवानों की रिहाई मोदी सरकार की कूटनीति की जीत : परमजीत सिंह गिल
कतर सरकार द्वारा नौसेना जवानों की रिहाई मोदी सरकार की कूटनीति की जीत : परमजीत सिंह गिल
मोदी के व्यक्तित्व का लोहा दुनिया मानती है
गुरदासपुर (अविनाश शर्मा, चरण सिंह)लोकसभा हलका गुरदासपुर के वरिष्ठ नेता एवं हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परमजीत सिंह गिल ने कहा कि भारत सरकार की कूटनीति और विदेश नीति के विस्तार का सार्थक परिणाम पहली बार जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान देखने को मिला था।
उन्होंने कहा कि भारत की दूसरी बड़ी कूटनीतिक जीत यह है कि कतर सरकार ने 8 पूर्व नौसेना जवानों को रिहा कर दिया है, जिन्हें जासूसी के आरोप में वहां की सरकार ने कैद कर लिया था।
उन्होंने कहा कि दुनिया भर के कई देश मोदी के व्यक्तित्व की प्रशंसा कर रहे हैं और यह सब मोदी सरकार के दृढ़ संकल्प और मजबूत कार्यों के कारण ही संभव हो सका है।
उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में केंद्र में मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने देश के आंतरिक और बाहरी मामलों को बहुत समझदारी से संभाला है और दुनिया भर के देशों को यह संदेश भी दिया है कि भारत, जो हमेशा से एक विशाल साम्राज्य का हिस्सा रहा है जिसे अब किसी भी कीमत पर दबाया नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभालेंगे और इस बार भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया में तीसरे स्थान पर लाने में मदद करेंगे, और दुनिया भर के देशों में यह संदेश भी जाएगा कि अब भारत अपने पहले स्वरूप अखंड भारत की ओर बढ़ रहा है और जल्द ही भारत का पहला अखंड भारत मानचित्र देखने को मिलेगा।
कोई टिप्पणी नहीं