आंगनबाड़ी केंद्र बिलासपुर में मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह - Smachar

Header Ads

Breaking News

आंगनबाड़ी केंद्र बिलासपुर में मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह

 आंगनबाड़ी केंद्र बिलासपुर में मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह





( नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा  )

उपमण्डल देहरा के अंतर्गत आज आंगनबाड़ी केंद्र बिलासपुर में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया गया जिसमें  महिला एवं बाल विकास परियोजना नगरोटा सूरियां से पर्यवेक्षक दलजीत धीमान की अध्यक्षता में मनाया गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुभाष चंद ,स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुमन कुमारी और आयुर्वेद विभाग से फार्मेसी ऑफिसर  कुशलता  भी उपस्थित रहे सभी  बक्ताओं ने बारी बारी से उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया जिसमें स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुभाष चंद ने लोगों को राष्ट्रीय पोषण दिवस मनाने के उद्देश्य के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी,पर्यवेक्षक सुमन देवी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता विक्की चौधरी  ने महिलाओं को  व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में, और गर्भवती महिलाओं को समय पर पंजीकरण के  महत्व के बारे में फोलिक एसिड टेबलेट और आयरन फोलिक एसिड टेबलेट के उपयोग के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया |

महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक दलजीत धीमान द्वारा उपस्थित महिलाओं को पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में  जानकारी देते हुए उन्हें पोष्टिक आहार के अवयव क्या-क्या होने चाहिए तथा पौष्टिक आहार की कमी से होने वाले नुकसान और विभिन्न रोगों के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए इसकी आवश्यकता पर जोर देने का आवाहन किया गया उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि हमारे बच्चों की वृद्धि और विकास में संतुलित आहार का अत्यधिक महत्व है संतुलित आहार के विभिन्न अवयव जिसमें कार्बोहाइड्रेट प्रोटीन बसा मिनरल विटामिंस आते हैं हमें किसी भी एक प्रकार के भोजन में यह सभी नहीं मिल पाते हैं इसलिए हमारे आहार में विभिन्नता बहुत जरूरी है हमें  अपनी रसोई में तिरंगे के तीन रंगों को शामिल करना चाहिए केसरी रंग से फल हरे रंग से हरी पत्तेदार सब्जियां और सफेद रंग से दूध और दूध से बने अन्य पदार्थ हमारे दैनिक आहार में शामिल होने चाहिए उपस्थित महिलाओं को महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं जिसमें मुख्यमंत्री कन्यादान योजना मुख्यमंत्री शगुन योजना बेटी है अनमोल योजना मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना मिशन वात्सल्य योजना विधवा पुनर्विवाह योजना महिला स्वरोजगार योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई उन्हें बताया गया इन योजनाओं के पात्र लोग आंगनबाड़ी केंद्रों में संपर्क करके आवेदन कर सकते हैं उपस्थित महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों की सेवाओं के बारे में भी जानकारी देते हुए इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया उन्हें बच्चों की वृद्धि निगरानी में सहयोग के लिए भी प्रेरित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं