लाबुशेन 64 रन बनाकर आउट, 168 पर मिली ऑस्ट्रेलिया को चौथी सफलता
नीतीश रेड्डी ने मैदान पर जम चुके मार्नस लाबुशेन को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। वह 126 गेंद में नौ चौके की मदद से 64 रन बना सके। 168 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका लगा।
यह उनके टेस्ट करियर का 21वां अर्धशतक रहा। लाबुशेन ने हेड के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श क्रीज पर हैं। भारत ने अपनी पहली पारी में 180 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया अब बस कुछ रन पीछे है।
मार्नस लाबुशेन ने टेस्ट करियर का 21वां अर्धशतक लगाया। उन्होंन 114 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। फिलहाल ट्रेविस हेड के साथ वह 40+ रन की साझेदारी कर चुके हैं। लाबुशेन पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे थे, जिसकी वजह से उनकी आलोचना हो रही थी। हालांकि, अब अर्धशतक लगाकर उन्होंने फॉर्म में वापसी के संकेत दिए। ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट पर 143 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया अब भारत से 37 रन पीछे है।
ऑस्ट्रेलिया को 103 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। यह आज का ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका है। बुमराह ने स्टीव स्मिथ को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। स्मिथ दो रन बना सके। इससे पहले बुमराह ने मैकस्वीनी को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को आज का पहला झटका दिया था। बुमराह ने ही उस्मान ख्वाजा को भी पवेलियन भेजा था। फिलहाल मार्नस लाबुशेन और ट्रेविस हेड क्रीज पर हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट पर 138 रन बना लिए हैं। फिलहाल मार्नश लाबुशेन अपने 21वें टेस्ट अर्धशतक के करीब हैं। वह 47 रन बनाकर क्रीज पर हैं, जबकि ट्रेविस हेड 19 रन बना चुके हैं। दोनों के बीच अब तक 35 रन की साझेदारी हो चुकी है। शुक्रवार की तुलना में अब बैटिंग पिच दिख रही है।
ऑस्ट्रेलिया को 91 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। बुमराह ने नाथन मैकस्वीनी को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह 109 गेंद में 39 रन बना सके। फिलहाल मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ क्रीज पर हैं। बुमराह ने शुक्रवार को उस्मान ख्वाजा को भी आउट किया था।
पिंक बॉल टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। लाबुशेन-मैकस्वीनी की जोड़ी भारत की मुसीबत बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया ने आज एक विकेट पर 86 रन से आगे खेलना शुरू किया और दूसरे दिन के बुमराह के पहले ओवर में चार रन बनाए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पहली पारी 180 रन पर सिमट गई। नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने 37 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए। उनके टेस्ट करियर का यह 15वां फाइव विकेट हॉल रहा। इसके अलावा शुभमन गिल और केएल राहुल की साझेदारी भी अच्छी रही। इन दोनों की साझेदारी के अलावा कोई बड़ी साझेदारी नहीं हुई। जहां भारत का स्कोर एक वक्त एक विकेट पर 69 रन था, वो कुछ देर बाद पांच विकेट पर 87 रन हो चुका था। यानी 18 रन बनाने में भारत ने चार और विकेट गंवा दिए थे।
एडिलेड डे नाइट टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम अपनी पहली पारी में महज 180 रन पर सिमट गई थी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 86 रन बना लिए थे। फिलहाल मार्नश लाबुशेन 20 रन और नाथन मैकस्वीनी 38 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 62 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी भी भारत से 94 रन पीछे है। ऑस्ट्रेलिया को एकमात्र झटका उस्मान ख्वाजा के रूप में लगा। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने स्लिप में कप्तान रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। वह 13 रन बना सके।
टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही थी। यशस्वी मैच की पहली ही गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए थे। वह खाता नहीं खोल सके। इसके बाद केएल राहुल और शुभमन गिल के बीच दूसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को स्टार्क ने तोड़ा। उन्होंने राहुल को पवेलियन भेजा। राहुल 37 रन बना सके। उनके आउट होते ही विकेट की झड़ी लग गई। विराट कोहली सात रन, शुभमन गिल 31 रन और कप्तान रोहित शर्मा तीन रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ऋषभ पंत ने टिकने की कोशिश की, लेकिन कमिंस ने उन्हें भी पवेलियन भेज दिया। पंत ने 21 रन बनाए।
शुक्रवार यानी छह दिसंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। यह एक डे नाइट टेस्ट है। पिंक बॉल से खेला जाने वाला यह टेस्ट एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है और शनिवार को इसका दूसरा दिन है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी। टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 180 रन बना सकी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी जारी है।
अश्विन ने नीतीश रेड्डी के साथ पारी संभालने की कोशिश की और सातवें विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी निभाई। स्टार्क ने फिर एकबार खलल डाला और अश्विन को चलता किया। वह 22 रन बना सके। हर्षित राणा और जसप्रीत बुमराह खाता खोले बिना आउट हुए। नीतीश आखिरी विकेट के रूप में 54 गेंद में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 42 रन बनाकर स्टार्क के छठे शिकार बने। स्टार्क के अलावा पैट कमिंस और बोलैंड को दो-दो विकेट मिले। स्टार्क ने 48 रन देकर छह विकेट लिए जो उनके करियर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े हैं।
कोई टिप्पणी नहीं