नगरोटा सूरियां सेवियर्स के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट हुए एकत्रित

नगरोटा सूरियां सेवियर्स के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट हुए एकत्रित

कांगड़ा समाचार

नगरोटा सूरियां (प्रेम स्वरूप शर्मा):-  नगरोटा सूरियां सेवियर्स संस्था द्वारा एचडीएफसी बैंक के सौजन्य से तीसरे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। धर्मशाला से ज़ोनल अस्पताल की टीम के सहयोग से 76 यूनिट इकट्ठे किए। 

संस्था ने यह शिविर महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरु, और सुखदेव को उनके महान कार्य को लेकर समर्पित किया। नगरोटा सूरियां सेवियर्स संस्था रक्तदान शिवरों का आयोजन और लोगों को आपातकालीन स्थिति में रक्त देने के साथ साथ रक्तदान देने के लिए लोगों को प्रेरित करने का भी काम करती है। 

संस्था ने कांगड़ा और धर्मशाला सेवियर्स का धन्यवाद किया जिनके मार्गदर्शन से यह सब कुछ संभव हो पाया है। नगरोटा सूरियां सेवियर्स के सदस्यों द्वारा कोरोना काल में जब ब्लड बैंकों में रक्त की भारी कमी चल रही थी और किसी भी संस्था को रक्तदान शिविर लगाने की अनुमति नहीं थी उस समय भी टांडा में जाकर इसके सदस्यों ने रक्तदान किया था। 

शिविर में 5 युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया। संस्था के सदस्यों राजेश नंदपुरी, रिंकू कुमार, रछपाल मेहरा, गुरदेव सिंह, अनुराग ठाकुर और बैंक मैनेजर सुरजीत सिंह ने कहा की रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। युवाओं को इस महान कार्य में शामिल होकर पुण्य के भागीदार बनना चाहिए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा