बीएसएफ के जवान की सड़क हादसे में हुई मौत, इंतजार करती रह गई दो बेटियां व पत्नी

बीएसएफ के जवान की सड़क हादसे में हुई मौत, इंतजार करती रह गई दो बेटियां व पत्नी 

बीएसएफ के जवान कुलदीप दो भाइयों में छोटे थे। उनके बड़े भाई की कई साल पहले मौत हो गई थी। परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं, जिनमें एक बेटी दो वर्ष और दूसरी बेटी चार वर्ष की है। शनिवार रात जवान के छुट्टी पर घर आने की सूचना पर बेटियां इंतजार करनी लगीं। मगर, घर पर उनकी हादसे में मौत होने की खबर ही पहुंची।

आपको बता दें कि यह दु:खद सड़क हादसा पानीपत के डौला-अमीनगर सराय मार्ग पर हुआ यहाँ नीलगाय के टकराने पर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हुआ यूँ कि नौकरी  से छुट्टी पर घर आ रहे सैड़भर गांव के बीएसएफ जवान कुलदीप (31) की शनिवार रात हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब दो दोस्त उनको सोनीपत से कार में लेकर आ रहे थे।

सैड़भर गांव के रहने वाले कुलदीप बीएसएफ में जवान थे और अमृतसर में तैनात थे। शनिवार को कुलदीप छुट्टी पर घर वापस आ रहे थे। इसका पता चलने पर कुलदीप के दो दोस्त रिंकू निवासी सिंघावली अहीर और कुलदीप निवासी खिंदौड़ा कार लेकर सोनीपत चले गए।

शनिवार देर रात जवान को लेकर वापस लौटते समय वह डौला-अमीनगर सराय मार्ग पर पहुंचे तो कार के सामने अचानक नीलगाय आ गई। नीलगाय की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। कार में पीछे बैठे जवान कुलदीप के सिर में चोट लगने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का पता चलने पर पुलिस और परिजन वहां पहुंचे।

पुलिस ने घायल रिंकू और कुलदीप का पिलाना सीएचसी में उपचार कराया, जहां दोनों की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने बीएसएफ जवान कुलदीप के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिंघावली अहीर पुलिस का कहना है कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग