पंचरूखी में भारतीय सेना के सम्मान में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा - Smachar

Header Ads

Breaking News

पंचरूखी में भारतीय सेना के सम्मान में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

 पंचरूखी में भारतीय सेना के सम्मान में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा पंचरूखी में भारतीय सेना के सम्मान और उनके अद्वितीय योगदान के प्रति श्रद्धा प्रकट करने के उद्देश्य से एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा पंचरूखी बाजार क्षेत्र से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होकर गुज़री। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक श्री रविंद्र धीमान ने की। उन्होंने अपने संबोधन में भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि यह यात्रा क्षेत्र में एकता, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त करने का माध्यम है। उन्होंने कहा, "देश की सीमाओं की रक्षा में लगे हमारे जवानों का योगदान अतुलनीय है। हमें हर अवसर पर उनके प्रति सम्मान प्रकट करना चाहिए। युवाओं को भी सेना के बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।"

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा पंचरूखी देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ दिखाई दिया। लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यसमिति सदस्य शीला देवी, सेवानिवृत्त कर्नल अश्वनी भारद्वाज, सेवानिवृत्त कैप्टन कुलदीप, जसवंत, अजय गुलेरिया, मंडल अध्यक्षा ऊषा राणा, पूर्व कर्मचारी नेता घनश्याम शर्मा, मंडल महामंत्री आदर्श सूद, जितेंद्र अवस्थी, विजय भाटिया, अजय कबीर, वीणा मिन्हास, स्वरूप डोगरा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं